न रिश्ते न नाते..सिर्फ काम काम और काम..बोलीं एशिया की सेक्सी एक्ट्रेस!
निया शर्मा टेलिवीज़न का जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। इतनी कम उम्र में इतनी ऊंचाई भरने वाली निया शर्मा आज काफी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। जमाई राजा में रोशनी का किरदार निभा चुकी निया को उनके इस किरदार से लोगों ने काफी पसंद किया।

हाल ही एक जाने माने पोर्टल से निया ने बातचीत की, जिस दौरान निया ने काफी खुलासे भी किए। आपको बता दें कि निया करियर को लेकर इतनी ज्यादा सजग हैं कि उन्होंने ये तक कह दिया कि वो अपने काम के लिए रिश्तों के साथ साथ कुछ भी त्याग करने के लिए तैयार हैं।
निया ने बताया कि उनके लिए काम सबसे ज्यादा ज़रूरी है। अगर उनके काम के बीच कोई भी आए वो उसे छोड़ सकती हैं। यहां तक कि रिश्ते भी।
आज तो ये वीडियो बार बार देखो..मां बनने से पहले बेटी को मना रही एक्ट्रेस!
आपको बता दें कि निया शर्मा ने सीरियल काली से अपने टीवी करियर की शुरुआत किया था। उन्होंने स्टार प्लस के सीरियल एक हज़ारों में मेरी बहना है में मानवी का किरदार निभाया था।
फिलहाल उन्हें जमाई राजा सीरियल में रोशनी के किरदार में देखा गया। निया को रोशनी के किरदार में कई लोगों ने पसंद किया है।
#SABkiIchhapyaariNaagin..नागिन को टक्कर देने आई एक और नागिन!
ये टेलीविज़न पर जितनी सीधी साधी और संस्कारी बहु के रोल में दिखती है उतनी ही हॉट ये रियल लाइफ में भी हैं। इस्टर्न आंखों रखने वाली निया शर्मा एशिया की पांच सबसे सेक्सी वुमेन में से एक मानी जाती हैं।
गौरतलब है कि निया शर्मा इससे पहले एक अवॉर्ड फंशन में नजर आई थीं जहां उनके ड्रेस ने तहलका मचा दिया था। निया शर्मा सिलवर कलर की बैक लेस गाउन में नजर आई थी। जिसमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी मात दे रही थी।


Click it and Unblock the Notifications





