अश्मित मेरे हसबैंड और मैं उनकी बेगम : वीना मलिक
आज भी उनके बीच मेल-मिलाप जारी है, लेकिन वीना के एक बयान ने सबको चौंका दिया कि वो अपने जरूरत से ज्यादा उनके करीब फ्रेंड अश्मित पटेल को हसबैंड कह कर बुलाती है, और अश्मित उन्हें बेगम कह कर बात करते हैं। वीना का कहना है कि वो जब भी मिलते हैं या फोन पर बातें करते हैं तो दोनो एक-दूसरे को मियां-बीवी ही कहकर संबोधित करते हैं।
फिलहाल वीना का कहना है कि हम ये सब अपने बारे में उड़ी बातों के कारण मजाक में कहते हैं। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि दुनिया क्या कह रही है और क्या सोच रही ? वीना का मानना है कि जोड़िया ऊपर वाले के यहां बनती है, उनकी किस्मत में भी जो होगा उन्हें मिल जायेगा। लेकिन साथ ही वीना ने ये भी कहा कि उन्हें लेकर अश्मित के घर में कोई परेशानी नहीं है। गौरतलब है कि पहले खबर आ रही थी कि अस्मित की बहन अमीषा पटेल को वीना फूटी आंख नहीं सुहाती है।
खैर वीना की ये बात इशारा करती है कि वीना-अश्मित के रिश्तों में गंभीरता आ रही है, खैर सच्चाई क्या है यो तो आने वाले दिनों में पता चल जायेगा लेकिन अभी तो दोनों हसबैंड और बेगम में ही खुश है।


Click it and Unblock the Notifications












