..................... 'मैं अपनी पत्नी के लिए अनुपमा सीरियल का हिस्सा बना'– सुधांशु पांडे I became part of 'Anupama' for my wife says Sudhanshu Pandey - Hindi Filmibeat

'मैं अपनी पत्नी के लिए अनुपमा सीरियल का हिस्सा बना'– सुधांशु पांडे

हम सभी ने टेलीविजन पर विशिष्ट भूमिकाएं निभाने वाले कलाकारों के बारे में कहानियां सुनी हैं।विशिष्ट भूमिकाओं को अलग तरह से करने के लिए हर किसी के अपने कारण हैं, कुछ लोग एक्शन सेभरपूर भूमिकाएं पसंद करते हैं जबकि कुछ लोग अपनी रूचि के आधार पर रोमांटिक भूमिकाओं को पसंदकरते हैं। दिलचस्प रूप से सुधांशु पांडे, जो स्टार प्लस के आगामी शो 'अनुपमा 'में एक टिपि‍कल पतिकी भूमिका निभाएंगे, के पास इस भूमिका को चुनने का एक बहुत ही अलग कारण है। दिग्गज अभिनेता अपनी पत्नी के लिए 'अनुपमा' में 'वनराज' बनें और यह बताने के लिए एक आकर्षक कहानी है किउन्होंने ऐसा क्यों किया!

स्टार प्लस पर आगामी शो में अपनी खास भूमिका के बारे में बोलते हुए, सुधांशु ने साझा किया, "मैंनेटेलीविजन पर विभिन्न भूमिकाओं को निभाया है और मेरा कहना है कि वनराज की भूमिका बाकी हिस्सोंसे अलग है। जब मुझे शो और इसकी आकर्षक कहानी के बारे में पता चला, तो मुझे लगा कि मुझे बसयही करना है। यह मेरी पत्नी को एक पुरस्कार है जो निस्वार्थ रूप से मेरी और हमारे बच्चों की देखभाल करती है, हमेशा हमें हर चीज के लिए सबसे पहले रखती है।

Sudhanshu Pandey

मैं कहूंगा कि मैं इसे उन सभी गृहणियों को समर्पित करता हूं जो जीवन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में हमारी मदद करने के लिए निरंतर प्रयासकरती हैं। वे असली मल्टी-टास्कर्स हैं और मैं सोच भी नहीं सकता कि हम उनके बिना जीवन में कभी कुछ कैसे कर पाएंगे!"

अनुपमा 'श्रीमेयोई' का हिंदी रीमेक है जिसका निर्माण मैजिक मोमेंट्स द्वारा किया गया है, जो लीना गंगोपाध्याय की कहानी है। यह शो अनुपमा के इर्द-गिर्द घूमता है, जो एक होममेकर है, जो किसी भी अन्य की तरह कई टास्क करती है और उसके जीवन में अंतहीन मांगें और काम शामिल है। अनुपमा ने अपने परिवार को खूब प्यार दिया है, उनकी मांगों को वो प्यार से और खुशी से पूरा करती है।

अनुपमा की शीर्षक भूमिका को लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे ने शो में उनके पति का रोल निभाया है। 16 मार्च से शुरू अनुपमा में जुड़ें, हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे केवल स्टार प्लस पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X