''मैं तो गलती से एक्ट्रेस बन गई..बनना तो कुछ और था''
मौनी रॉय टेलिवीज़न के कई सीरियल के साथ साथ कई रियलिटी शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं। सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' से एक्टिंग डेब्यू करने वालीं मौनी रॉय काफी टीवी शो में काम कर चुकी हैं। इनकी पॉपुलैरिटी हर दिन बढ़ती ही जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल..इनके टक्कर में आएगी कौन..बिग बॉस की सबसे HOT कंटेस्टेंट!
इसी के नतीजा है कि नागिन एक्ट्रेस के नाम से मशहूर हुईं मौनी के लोग दिवाने हैं। और इसी के साथ दिवाने हैं उनके आने वाले शो नागिन के सीज़न 2 के। लेकिन आज हम आपको मौनी रॉय के बारे में एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
मौनी गलती से एक्ट्रेस बन गई हैं। जी हां..ये हम नहीं कह रहे बल्कि ये कहना खुद मौनी का है। एक इंटरव्यू के दौरान मौनी ने इस बात को स्वीकारा कि वो गलती से एक्ट्रेस बनीं हैं।
मौनी ने बताया कि मैं एक क्रिएटिव इंसान हूं। मुझे पेंटिंग, सिंगिंग जैसे काम बहुत पसंद हैं। जब मैं कॉलेज में थी, तो स्ट्रीट थिएटर किया करती थी।
मैं दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज की कोरियोग्राफी सोसाइटी का हिस्सा थी। यहां तक कि जब मैं एमए कर रही थी तब मैंने हबीब तनवीर पर डेज़रटेशन भी लिखी थी। मेरी कभी कोई योजना नहीं थी कि मैं एक्टिंग करूं।
इस सीज़न में सुधा चंद्रन और अदा खान भी नज़र आएंगी। वहीं नागिन का सीज़न 1 सुरपरहिट हुआ था। नागिन सीज़न 1 तो टॉप टीआरपी लिस्ट में था।
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में मौनी के करियर ने काफी उड़ान भरी है, जिसमें नागिन सीरियल की अहम भूमिका रही है।
आपको बता दें कि मौनी जल्द ही आपको नागिन के सीज़न 2 में नज़र आने वाली हैं, जो अक्टूबर ऑन एयर होगा। मौनी इसमें न सिर्फ शिवन्या का रोल निभाएंगी बल्कि शिवन्या की बेटी शिवांगी का रोल भी निभाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications







