KBC ने अमिताभ के हाथ-पांव फुलाये

ये बातें खुद बिग बी ने टि्वटर पर कहीं है। इस धारावहिक ने सफलता की नई दास्तां लिखी थी और अमिताभ के ऊंचे कद में और इजाफा किया था। आज से दस साल पहले जब ये सीरियल टीवी पर आता था तो सड़के वीरान और गलियां सुनसान हो जाती थीं।
केबीसी को दो सीजन अमिताभ ने ही होस्ट किये थे जबकि केबीसी का तीसरा सीजन किंग खान यानी शाहरूख ने होस्ट किया था। अमिताभ ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर कहा कि 10 साल बाद केबीसी। इतने वर्ष में एक नई पीढ़ी कठिन से कठिन सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हो गई है। इससे एक नई चुनौती और एक नई अपेक्षा शुरू हो गई है। इसलिए छोड़ा सा नर्वस हू।
पढ़े : बर्थ डे नहीं मनाऊंगा : अमिताभ बच्चन!
अमिताभ केस तुरंत बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अमित के टि्वट का जवाब देते हुए कहा कि अमित जी आप का केबीसी 4 हमेशा की तरह सफलता की नई दास्तां लिखेगा, औरों की तरह मैं भी बेसब्री से आप के केबीसी 4 का इंतजार कर रही हूँ। आप परेशान मत होईये। आप को मेरी ओर से बहुत शूभकामनायें। आपको बता दें कि केबीसी 4 का प्रसारण सोनी चैनल पर रात नौ बजे से 11 अक्टूबर से होने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











