टीवी का पहला किसर बनकर खुश हूं: राम कपूर
राम कपूर आज केवल टीवी की दुनिया का ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी एक जाना-पहचाना नाम है। अपने मोहक अंदाज और सटिक अभिनय के चलते अपने हद से ज्यादा मोटापे को मात देने वाले अभिनेता राम कपूर ने कहा कि उन्हें यह कहते हुए बिल्कुल भी शर्म महसूस नहीं होती है कि उन्होंने अपने मशहूर शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' ऑनस्क्रीन लिपलॉक सीन दिया।
राम ने कहा कि एकता का यह पॉपुलर शो दो मैच्योर लोगों की लवस्टोरी है जो बिल्कुल ही अलग क्षेत्रों से आये हैं। जिन्हें शादी के बाद प्यार होता है जिसके कारण उन लोगों को इस बोल्ड सीन करना ही पड़ता, सो मैंने भी किया, आखिर इसमें बुराई ही क्या है? मुझे तो अपने आप पर गर्व होता है कि मैं टीवी का पहला एक्टर हूं जिसने ऑनस्क्रीन लिपलॉक सीन दिया है।
मालूम हो स्टूंडेट ऑफ द ईयर और उड़ान जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता राम कपूर ने कहा कि वो फिल्मो में हीरो नहीं बनना चाहते हैं बल्कि उन्हें बोमन ईरानी जैसे मजेदार और ऐतिहासिक रोल करने जो कि सालों साल लोगों के जेहन में हमेशा ताजा रहेंगे। फिलहाल तो राम कपूर 'बड़े अच्छे लगते हैं' को लेकर ही मशरूफ हैं और काफी खुश हैं।

Click it and Unblock the Notifications












