बहुत मुश्किल हैं बच्चों से दूर रहना : माधुरी दीक्षित

लेकिन माधुरी ने कहा कि इस बात को मीडिया अन्यथा ना ले, सभी प्रतिभागी चाहे वो याना हों या फिर अंकिता, चाहे बात माही की हो या फिर चैंग सभी बहुत अच्छे हैं, इसलिए माधुरी ने मीडिया से गुजारिश की प्लीज आप मेरे विचारों के गलत ढंग से प्रचारित ना करें, ताकि मेरे ऊपर पक्षपात का आरोप लगे।
पढ़े : शाहरूख, आमिर, सलमान संग डिनर चाहती है माधुरी
फिलहाल माधुरी अपनी इस रोल को काफी इंज्वाय कर रही है, बस उन्हें इस बात का गम है कि वो अपने बच्चों आर्यन और रेहान से काफी दूर हैं। माधुरी क हती है कि दुनिया का सबसे बड़ा गम यही है कि किसी मां को उसके बच्चे से अलग कर दिया जाये। खैर ये शो मार्च में खत्म हो रहा है इसलिए उन्हें लग रहा है कि वो बहुत जल्द अपने बच्चों के पास होगी।
माधुरी का ,कहना है कि आज टैक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो चुकी है जिसकी वजह से दूरियां पता नहीं चलती है। वो इंटरनेट और फोन के माध्यम से अपने बच्चों के संपर्क में हैं इसलिए उन्हें अकेलापन महसूस नहीं होता है। गौरतलब है कि माधुरी दीक्षित ने डाक्टर श्रीराम नेने से शादी करके यूके में बस गई है। उनके दो पुत्र हैं, जिनका नाम हैं रेहान और आर्यन।


Click it and Unblock the Notifications











