..................... I am nervous about my innings on television : Sanjay Dutt | Big Boss | बर्थ डे ब्वाय संजय को बिग बॉस से डर लग रहा है - Hindi Filmibeat

बर्थ डे ब्वाय संजय को बिग बॉस से डर लग रहा है

Sanjay Dutt
अभिनेता संजय दत्त ने कल यानी 29 जुलाई को अपना जन्म दिन अपनों के बीच में बनाया। 29 जुलाई 1959 को जन्में संजय दत्त इन दिनों काफी चर्चित है। वजह है टीवी जगत के सबसे चर्चित शो बिग बॉस की मेजबानी के लिए उनका चुना जाना। खबर आ रही है कि वो और सलमान खान दोनों लोग इस शो को होस्ट करेगें। लेकिन सलमान खान केवल दो ही एपीसोड में दिखायी देगें।

इससे भी ज्यादा इन दिनों जो खबर फिजां में फैली है वो ये कि कल तक दो बदन एक जान कहलाने वाले सल्लू-संजू आज एक दूसरे के प्राणप्रिय हो गये है। जिसके पीछे कहा जा रहा है कि सलमान चाहते थे कि संजय दत्त उनकी आने वाली फिल्म बॉडीगार्ड में उनके पिता की भूमिका करें जिसे संजय ने ये कह कर इंकार कर दिया कि वो इतने बूढ़े नहीं हो गये है कि वो पर्दे पर सलमान के बाप बनें। बस इसी बात से सलमान संजय से नाराज हो गये हैं।

खबर ये भी आ रही है कि सलमान इसी नाराजगी को लेकर बिग बॉस को छोड़ने का मन बन चुके हैं। जिसके चलते संजू बाबा काफी परेशान हैं उनका कहना है कि वो इस शो के लेकर काफी नर्वस हैं। उनका कहना है कि ये उनका पहला टीवी शो है जिसे लेकर वो काफी भयभीत हैं। सलमान ने पिछले सीजन में बहुत अच्छे से इसे होस्ट किया था जिसकी वजह से उन्हें डर लग रहा है कि पता नहीं लोग उन्हें होस्ट के रूप में पसंद करेगें कि नहीं।

;

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X