..................... I am in Bigg Boss OTT to get my identity back, says Nawazuddin Siddiqui's wife Aaliya Siddiqui - Hindi Filmibeat

Bigg Boss OTT 2: नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने जताया दुख, 'सिर्फ एक स्टार वाइफ के तौर पर पहचान रही है, लेकिन..'

i-am-in-bigg-boss-ott-to-get-my-identity-back-says-nawazuddin-siddiquis-wife-aaliya-siddiqui

Aaliya Siddiqui on doing Bigg Boss Ott 2: जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हुए बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में इस साल नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। आलिया अपने रिश्ते पर तक सोशल मीडिया पर ही बात करती आई हैं, लेकिन अब ओटीटी जैसे मंच पर वो अपनी बातें शेयर करती नजर आ रही हैं।

आलिया इस बात का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हैं कि नवाजुद्दीन ने बिग बॉस ओटीटी में उनके जाने के फैसले का समर्थन किया। वो खुश हैं कि नवाज बच्चों को अपने साथ रखे हुए हैं ताकि वो, शो में पूरी तरह से फोकस कर पाए।

मेरी पहचान सिर्फ स्टार वाइफ की रही है

आलिया कहती हैं, "मैं हमेशा से एक खुशमिजाज इंसान रही हूं। लेकिन जीवन की अपनी एक कहानी होती हैं। एक महिला के तौर पर मैं एक एक्ट्रेस, एक एंटरप्रेन्योर और प्रोड्यूसर रही हूं.. लेकिन मेरी पहचान हमेशा एक स्टार वाइफ के तौर पर रही है। जब किसी रिश्ते में इज्जत ना हो तो वो रिश्ता अपने आप ही कमजोर हो जाता है। लेकिन दुख की बात है कि यही आपकी पहचान भी बन जाती है.."

मुझे मेरा वजूद, मेरी पहचान वापस चाहिए

बिग बॉस, आलिया की जिंदगी में एक पहचान वापस लाने का सबसे अच्छा अवसर हैं। आलिया कहती हैं कि, "केवल मैं ही जानती हूं कि इन 19 सालों में मैंने क्या झेला है। लेकिन मैं कभी भी समय को पीछे नहीं मोड़ूंगी, बस मेरे पास भगवान के दिए हुए दो प्यारे बच्चे हैं। उसी समय, जब आपको पता चलता है कि कोई भी आपकी बात नहीं सुन रहा है, तो कहीं न कहीं आपको अपनी आवाज सुनाने की जरूरत है। आज मुझे मेरा वजूद, मेरी पहचान वापस चाहिए।"

आलिया जिंदगी को नए सिरे से शुरू करना चाहती है। वो कहती हैं, "मैं अपने जीवन से एक परेशान विवाह की छाया को मिटाना चाहती हूं। इसलिए मैं यहां बिग बॉस में हूं। जहां सिर्फ मेरी पहचान हैं जिसे किसी और के नाम की जरूरत नही ,सिर्फ मैं और मैं बस।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X