'घिन आ रही है..' 5 बजे सुबह पुलिस स्टेशन में पहुंचकर उर्फी जावेद ने क्यों लिखी ये बात?
Urfi Javed Police Station: उर्फी जावेद अब अपने कपड़ों के साथ साथ काम को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इस वक्त उनको लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि हैरान करने के लिए काफी है। अपनी बहन के साथ वो 22 दिसंबर को सुबह तड़के 5 बजे पुलिस स्टेशन में नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि इस उर्फी जावेद का कहना है कि वो असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इसके अलावा उन्होने कई बातें की और कहा कि उनको घिन आ रही है। उर्फी जावेद उन सितारों में से एक हैं जो कि कुछ भी करें तो खबरों में आ जाती हैं। पुलिस स्टेशन से तस्वीर साझा करते हुए उर्फी जावेद ने कुछ बातें लिखी हैं।
Smriti Mandhana हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, सलमान खान की इस तस्वीर से तुलना, भड़के फैंस
घिन आ रही है..
उर्फी जावेद ने अपनी बहन के साथ तस्वीर साझा की है। पुलिस स्टेशन में बैठकर उन्होने लिखा, ''5 बज रहे हैं और मैं पुलिस स्टेशन में हूं। ये मेरे जीवन का सबसे डरावना अनुभव है। मैं और मेरी बहन एक मिनट भी नहीं सोए हैं।''
इसके अलावा इस स्टोरी को रिशेयर करते हुए उर्फी की बहन डॉली जावेद ने लिखा, ''बहुत डरावना अनुभव था। मुझे लगा था कि मुंबई सुरक्षित है??? एक हफ्ते में यह मेरा दूसरा ऐसा एक्सपीरिएंस है जब मुझे घिन और असुरक्षा महसूस हो रही है। सिर्फ एक हफ्ते में के अंदर।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं कि आखिर क्या हुआ जिसकी वजह से इतनी सुबह दोनों को पुलिस स्टेशन जाना पड़ा।
हालांकि उर्फी जावेद या पुलिस की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications












