''मुझे इंडस्ट्री के लड़कों में कोई इंट्रस्ट नहीं है''
टेलिवीज़न इंडस्ट्री में इच्छा और मीठी के नाम से मशहूर हुई टीना दत्ता को तो आप सभी जानते ही होंगे। टीना ने हाल ही में एक जाने माने एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में अपने जीवन और करियर से जुड़ी कई बातों को शेयर किया। इन सब में सबसे खास बात तो ये लगी जब टीना ने इंडस्ट्री के लड़कों के बारे में बताया।

टीना से जब पूछा गया कि वो इंडस्ट्री में काम किए अपने को-स्टार्स के बारे में क्या सोचती हैं। तो टीना ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि जब उन्होंने उतरन सीरियल में काम करना शुरू किया था तब उनके को-स्टार्स मृनाल जैन, नंदिश संधु, रोहित खुराना, गौरव बजाज सभी सिंगल थे।
#GoodNews..अब हॉरर फिल्म में दिखेंगे टीवी के ये सुपरस्टार..डरने के लिए हो जाएं तैयार!
इसके बावजूद भी उन्हें उनमें कोई दिलचस्पी नहीं रही। टीना ने बताया कि मैं हमेशा से ही इंडस्ट्री के लड़कों से दूर रही हूं, मुझे कभी उनमें दिलचस्पी नहीं रही, ना ही उनके लिए को फीलिंग आई।
टीवी के सबसे क्यूट कपल के बीच आई दरार..क्या टूट जाएगा दोनों का रिश्ता!
इसके अलावा टीना से जब ये पूछा गया कि वो टीवी से काफी समय से दूर रही हैं, तो क्या उन्हें उनकी लाइमलाइट खतरे में आने का डर नहीं लगता। इस बात का जवाब देते हुए टीना ने कहा कि ऐसा नहीं है। कुछ न कुछ तो होता ही रहता है। फिलहाल एक बंगाली फिल्म में आने की भी बात चल रही है। ब्रेक लेना भी ज़रूरी है। आपको बता दें कि टीना उतरन सीरियल के साथ-साथ खतरों के खिलाड़ी में भी आईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications













