जन्नत और जहन्नुम के चक्कर में बुरे फंसे सलमान, एफआईआर दर्ज
गौरतलब है कि हैदराबाद पुलिस ने अभिनेता सलमान खान के खिलाफ शुक्रवार को यहां एक मामला दर्ज किया। सलमान पर कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस में मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है।
पुलिस आयुक्त अनुराग शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि पुराने हैदराबाद के फलकनुमा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 295 के तहत सलमान और बिग बॉस के याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि शो में 'जन्नत' और 'जहन्नुम' का इस्तेमाल कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।
मोहम्मद फसीहुद्दीन ने पांचवें मुख्य महानगर दंडाधिकारी की अदालत में एक शिकायत दायर की थी। दंडाधिकारी ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।फिलहाल इस बाबत अभी सलमान और कलर्स की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। सभी को दोनों की प्रतिक्रियाओं का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications
