इस एक्ट्रेस ने जीता था बिग बॉस, अब ऑन स्क्रीन पति होंगे बिग बॉस 13 के पहले WILD CARD!
बिग बॉस का ये सीज़न अपने फॉरमैट की वजह से काफी पॉपुलर हो चुका है। शो से दो लोग बाहर हो चुके हैं कोयना मित्रा और दलजीत कौर। वहीं अब खबर है कि शो में एंट्री होने जा रही है वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी की और ये कोई और नहीं बल्कि हुसैन कुवाजेरवाला हैं।
हुसैन को ज़्यादातर लोग स्टार प्लस के शो कुमकुम - एक प्यारा सा बंधन में जुही परमार के पति सुमित की भूमिका निभाने के लिए जानते हैं। इसके बाद हुसैन ने पत्नी टीना के साथ नच बलिए का दूसरा सीज़न जीतकर अपनी अलग पहचान बनाई थी।

अब हुसैन बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं और माना जा रहा है कि उनकी एंट्री गेम पलट कर रख सकती है। हुसैन की फैन फॉलोइंग बहुत ही ज़्यादा है। और इसलिए उनकी एंट्री शो के बाकी प्रतिभागियों के लिए घातक हो सकती है।
हालांकि हुसैन से पूछे जाने पर उन्होंने इन सभी खबरों को अफवाह बताया है लेकिन बिग बॉस साइन करने वाला कोई भी प्रतिभागी शो के बारे में शो से पहले बात नहीं कर सकता है। ऐसे में हुसैन की एंट्री पर फिलहाल सबकी नज़रें टिकी हुई हैं।
दिलचस्प ये है कि हुसैन की कुमकुम को स्टार जुही परमार, ना केवल बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं बल्कि शो जीत भी चुकी हैं। ऐसे में देखना है कि हुसैन अगर बिग बॉस में एंट्री लेते हैं तो इस खेल को कितना समझ पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











