इलेश और भूमि की शादी में रुकावट

अधिकतर मामलों में अक्सर लड़की वाले समस्या का सामना करते हैं, लेकिन कृष्णाबेन के संदर्भ में चीजें हमेशा अलग होती हैं। इलेश और भूमि की शादी करीब है। पर कृष्णा बेन के सामने नयी दुविधा आ जाती है। इस समय समस्या आर्थिक है।
दादाजी को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है और पूरे परिवार के लिए चिंता का कारण है। दूसरी तरफ शांतु बा कृष्णाबेन से बहुत अपेक्षा रखती है कि वह कम से कम परिवार की प्रतिष्ठा के लिहाज से एक खर्चीले भोज का आयोजन करें। एक तरफ शादी के खर्चे की चिंता और दूसरी तरफ दादाजी के इलाज के लिए पैसे की आवश्यकता ने कृष्णाबेन को उलझन में डाल दिया है।
कृष्णाबेन भूमि की दादी सांतु बा द्वारा पैसे की व्यवस्था न होने की स्थिति में इलेश और भूमि की शादी तोड़ने की धमकी से मानसिक दबाव में आ जाती है। अपनी मां को सांतू बा के समाने गिड़गिड़ाते देखने पर बच्चे परिवार की इज्जत बचाने के लिए किसी भी परिस्थिति में पैसे की व्यवस्था करने का निर्णय लेते हैं।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि क्या कृष्णाबेन अपने बेटे की शादी भूमि से करवाने के लिए किस तरह पैसे का इंतजाम करने में सफल हो पायेंगीय आनेवाले हफ्ते में, धारावाहिक कृष्णाबेन खाखरावाला की कहानी में कहानी की परतों को खुलते हुए देखिए सोनी टीवी के शो कृष्णाबेन के आगामी एपिसोड।


Click it and Unblock the Notifications











