शादी के 9 सालों बाद उजड़ा इस एक्ट्रेस का घर, पहली नजर का प्यार गुरुद्वारे में रचाई थी शादी

Hunar Hale Mayank Gandhi Divorce: मनोरंजन की दुनिया से एक और घर टूटने के हैरान-परेशान करने वाली खबर सामने आई है। काफी समय से मनमुटाव की खबरों के लेकर छाए हुनर हाली और मयंक गांधी के तलाक की जानकारी ने हर किसी को काफी शॉक्ड कर दिया है। हुनर हाली ने सोशल मीडिया से भी गांधी सरनेम हटा दिया है. टेली चक्कर के अनुसार हाई प्रोफाइल लॉयर सना रईस खान एक्ट्रेस की तरफ से तलाक का केस हैंडल करेंगी।
हालांकि, अभी तक हुनर और मयंक में से किसी ने भी ऑफिशियल तौर पर अपने तलाक की वजह का खुलासा नहीं किया है। बता दें हुनर हाली और मयंक गांधी ने 2016 में शादी की थी। इनकी शादी पारंपरिक पंजाबी तरीके से दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में स्थित पहाड़ी वाले गुरुद्वारे में हुई थी। हुनर और मयंक की पहली मुलाकार परिवार के जरिए ही हुई थी, इनकी अरेंज मैरिज थी। रिपोर्ट के अनुसार इस कपल को पहली नजर में ही प्यार हो गया था।
दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर कपल गोल्स सेट करते नजर आते थे। हालांकि, पिछले काफी वक्त से दोनों साथ नजर नहीं आ रहे थे और ना सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें शेयर कर रहे थे। ऐसे में फैंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
रिपोर्ट के अनुसार हुनर और मंयक पिछले काफी वक्त से अलग रह रहे हैं। Zoom के अनुसार हुनर और मयंक की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है, ऐसे में उन्होंने फिलहाल इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखना ही ठीक समझा है। रिपोर्ट के अनुसार हुनर हाली बिग बॉस 19 में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications














