बड़ा खुलासा,Bigg Boss के लिए इस ह्यूमन शील्ड' को मिला 50 लाख Shock
इस समय आप सभी सलमान खान के ब्लॅाकबस्टर शो बिग बॅास 12 का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फलहाल इस वक्त बिग बॅास 12 को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
जी हां, बिग बॅास 11 का पूरा सीजन काफी कंट्रोवर्सी से भरा रहा।इस शो की विनर शिल्पा शिंदे रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस कॅामन मैन को बिग बॅास 11 में शामिल होने के लिए 50 लाख का प्रस्ताव दिया गया था।

जी हां, पूरे 50 लाख। कश्मीर के एक वेबसाइट के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 'ह्यूमन शील्ड' बनाए गए फारुक अहमद डार को रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 11 में कंटेस्टेंट बनने का ऑफर मिला था।
Live शो के दौरान अनिल कपूर ने सलमान के सामने मांगी माफी Shock
उन्हें बिग बॅास 11 में शामिल होने के लिए पूरे 50 लाख रुपए देने की बात भी कही गई थी। हालांकि ऐसी खबर है कि फारुक ने 50 लाख का आॅफर लेने से साफ इंकार कर दिया था।
इसकी वजह यह है कि जीप में बांधे जाने के कारण फारुक को जम्मू कश्मीर सरकार की तरफ से हर्जाने के तौर पर 10 लाख रुपए देने की बात कही गई थी।
जो कि बाद में फारुक को मिले भी नहीं। वहीं दूसरी तरफ वह अपने घर से दूर किसी शो का हिस्सा बनना नहीं चाहते हैं। हालांकि इस पूरे मामले में चैनल की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि ये हैं बिग बॅास के अब तक के सबसे मंहगे कंटेस्टेंट..


Click it and Unblock the Notifications
