बॉलीवुड दीवा रेखा को 'गुम हैं किसी के प्यार में' के नए प्रोमो के लिए मिले इतने करोड़ !
टीवी का लोकप्रिय शो गुम है किसी के प्यार में इन दिनों टीआरपी लिस्ट में छाया हुआ है। दर्शकों को आने वाले दिन में शो में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। हाल ही में हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस रेखा के साथ एक गुम है किसी के प्यार में के लिए एक मिनट का प्रोमो रिलीज किया गया। टीवी पर रेखा जी की झलक केवल गेस्ट के तौर पर देखी जाती है।
लेकिन जब वो किसी शो के लिए प्रोमो करती हैं तो जाहिर सी बात है कि उनकी एक झलक के लिए करोड़ों की फीस तो लगने वाली है। रेखाजी का गुम है किसी के प्यार में के प्रोमो के लिए एक विशेष उपस्थिति में नज़र आना कोई खास बात नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार रेखा जी की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें करोड़ों की फीस दी गई है।

मशहूर अभिनेत्री रेखा जी को भले ही अक्सर पर्दे पर नहीं देखा जाता है, लेकिन जब भी वह दस्तक देती हैं, तो वह अपने टाइमलेस चार्म से सभी का ध्यान आकर्षित कर लेती हैं। स्टार प्लस के नए शो 'गुम हैं किसी के प्यार में' को पेश करने के लिए स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है।
रेखा जी की आवाज और खूबसूरत लुक के साथ इस नए प्रोमो को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है। केवल 1 मिनट के इस प्रोमो के लिए रेखा जी की फीस लगभग 5 से 7 करोड़ के बीच की बताई जा रही है। जो कि किसी भी बॅालीवुड एक्टर को टीवी के केवल एक गेस्ट प्रोमो के लिए दी जाने वाली सबसे अधिक फीस है। आपको बता दें कि ये प्रोमो शो की कहानी में आने वाले सबसे बड़े ट्विस्ट को जाहिर करता है। वह दूसरे प्रोमो का भी हिस्सा हैं जो शो में साई और विराट की प्रेम कहानी के बीच परेशानी के बारे में है।
Farz ke aage ek baar phir majboor khadaa hai pyaar! Ab kya faisla sunaayegi, farz aur mohabbat ki yeh dastaan? #GhumHaiKisikeyPyaarMeiin, Iss Somvaar se, Mahasaptah, raat 8 baje, StarPlus aur Disney+ Hotstar par: https://t.co/kZvaDwkbCp#GhumWithRekhaji#NeilBhatt #AyeshaSingh pic.twitter.com/wGNUiwOtJq
— StarPlus (@StarPlus) August 4, 2021


Click it and Unblock the Notifications