#RealityCheck..कृष्णा के शो को रिजेक्ट कर कपिल के शो में जाएंगे अक्षय और ऋतिक!
कपिल शर्मा के नए शो 'द कपिल शर्मा शो' की पॉपुलैरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। इसका अंदाज़ा आप उसी से लगा सकते हैं कि अधिकतर बॉलीवुड स्टार्स कृष्णा के शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' को छोड़कर कपिल के शो में अपनी-अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने के लिए जाना पसंद कर रहे हैं।

पिछले दिनों खबर आई थी कि अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन दोनों ने ही कृष्णा के शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में जाने से मना कर दिया था। लेकिन हाल ही में पता चला कि अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'रुस्तम' का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो में जाएंगे और इसी के साथ अब ऋतिक ने भी कुछ यही सोचा है। यानि ऋतिक और अक्षय दोनों ने ही कृष्णा के शो में जाने के बजाए कपिल के शो में जाने का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया है।
ऋतिक अपनी फिल्म मोहनजोदड़ो का प्रमोशन करने के लिए कपिल के शो में जाएंगे। आपको बता दें कि ऋतिक की मोहनजोदड़ो और अक्षय की रुस्तम दोनों एक ही दिन 12 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। लेकिन इस शो में ऐसा नहीं होगा। जहां द कपिल शर्मा शो का मोहनजोदड़ो स्पेशल एपिसोड 7 अगस्त को ऑनएयर होगा, तो वहीं रुस्तम स्पेशल एपिसोड अक्षय इलियाना डिक्रूज के साथ 5 अगस्त को शूट करेंगे, जो फिल्म रिलीज़ होने के बाद 14 अगस्त को ऑनएयर किया जाएगा।
Ooo..तो इसलिए ऋतिक ने 'झलक' में आने से मना किया!
इससे पहले ढिशूम फिल्म की टीम ने भी कृष्णा के शो में आने से मना कर दिया था। क्योंकि सभी का मानना है कि इस शो में कॉमेडी के नाम पर बेइज्ज़ती की जाती है। बल्कि कृष्णा के ची ची मामा गोविंदा भी एक बार उनके शो में जाने की बजाए कपिल के शो में गए थे।


Click it and Unblock the Notifications












