Oopss..अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन ने इस शो में आने से किया मना..लेकिन क्यों!
पिछले दिनों खबर आ रही थी कि झलक दिखलाजा के सीज़न 9 में अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन अपनी-अपनी आने वाली फिल्मों का प्रमोशन करते दिखाई देंगे। लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतिक ने इस शो में आने से मना कर दिया है। बताया जा रहा था कि ऋतिक अपनी आने वाली फिल्म मोहनजोदड़ो का प्रमोशन इस शो में करने आएंगे।

आपको बता दें कि चैनल चाहता था कि ऋतिक कॉमेडी नाइट्स बचाओ और झलक दिखलाजा 9 दोनों में आए, लेकिन ऋतिक इस बात से कंफर्टेबल नहीं हो पाए और दोनों ही शो में उन्होंने आने से मना कर दिया। वहीं खबर ये भी थी कि अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म रुस्तम का प्रमोशन करने झलक दिखलाजा 9 में आएंगे।
Wow..कुछ इस अंदाज़ में लौटेगी शाहरुख-महिमा की 'परदेस'..इस एक्ट्रेस की होगी वापसी!
लेकिन सुनने में आया है इसी कारण से अक्षय ने भी इस शो में आने से मना कर दिया है। आपको बता दें कि पिछली बार अक्षय कुमार अपनी फिल्म हाउसफुल 3 के प्रमोशन के लिए कॉमेडी नाइट्स बचाओ में आए थे, जहां उनका एक्पीरियंस कुछ अच्छा नहीं रहा था।
गौरतलब है कि आशुतोष निर्देशित मोहनजोदड़ो फिल्म में पूजा हेगड़े, कबीर बेदी और अरुणोदय सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के निमार्ता सिद्धार्थ राय कपूर और सुनीता गोवारीकर हैं। यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी। तो वहीं रुस्तम फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है और अक्षय इसमें नौसेना के अधिकारी रुस्तम पावरी की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म भी इसी साल 12 अगस्त को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











