तो संसद में डांस अनिवार्य करा देंगे रितिक रौशन

जैसा की आप सब जानते ही हैं कि रितिक अभी छोटे पर्दे पर जस्ट डांस के शो को होस्ट करते हैं। इसके अलावा उनके कंटस्टेंट को डांस भी सिखाते है और तो और उनसे काई बार सवाल जवाब भी करते हैं। लेकिन एक समय आया जब एक प्रतियोगी ने ही रितिक से सवाल कर दिया कि आपको अगर एक दिन के लिए देश का प्रधानमंत्री बना दे तो आप देश में किस तरह का परिवर्तन लाएंगे।
इस सवाल के जवाब में डांसर रितिक ने कहा कि अगर मैं एक दिन के लिए देश का प्रधानमंत्री बना दिया जाता हूं तो संसद में मैं सभी व्यक्तियों के लिए डांस अनिवार्य रूप से लागु कर दूंगा। क्योंकि डांस ही एक ऐसा माध्यम है जिससे तनाव को आसानी से कम किया जा सकता है। इतने बड़े देश को संभालना बहुत बड़ा काम है। डांस से सांसद तनाव मुक्त रहेंगे और तनाव मुक्त दिमाग से देश को वो अच्छी तरह से संभाल सकते है।
खैर ये तो उन्होंने मज़ाक भरे लहजे में कहा। लेकिन अंत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर में यह कहकर अपने जवाब को खत्म किया कि मेरे लिए मेरे लिए स्वतंत्रता का मतलब विचारों की स्वतंत्रता है अगर ऐसा हो पाता है तो यही हमारी सबसे बड़ी आज़ादी होगी।


Click it and Unblock the Notifications











