ALERT: ऋतिक रोशन- वरूण धवन.. एक साथ दिखेगी ये धमाकेदार जोड़ी!
[टेलीविजन] बॉलीवुड स्टार्स ऋतिक रोशन और वरूण धवन जल्द ही एक डांस शो जज करते दिखेंगे। जी हां, ऋतिक- वरूण इंटरनेश्नल डांस रिएलिटी शो 'सो यू थिंक यू कैन डांस' का इंडियन वर्जन जज करने वाले हैं।
ये दोनों ही सितारे अपनी डांसिंग के लिए काफी पॉपुलर हैं। लिहाजा फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं कि ये दोनों एक साथ टेलीविजन पर साथ दिखाई देंगे। फिलहाल शो के मेकर्स दोनों सितारों से बात करने में लगे हैं।
BREAKING: सलमान खान ने अपने नए TV शो का किया खुलासा..
रिपोर्ट्स की मानें तो मार्च से इस शो के ऑडिशन शुरू हो जाएंगे। जबकि शो की शुरूआत मई- जून से शुरू हो जाएगी। मेकर्स ने कुछ कोरियोग्राफर्स और एक्टर्स के नाम भी शॉर्टलिस्ट कर लिए हैं।
इस शो को काफी धमाकेदार अंदाज में प्रमोट किया जाएगा। जल्द ही प्रोड्यूर्स ऋतिक और वरूण से शो के डेट्स फाइनल करेंगे। फिलहाल तो ऋतिक अपनी फिल्म मोहनजोदड़ो और काबिल में व्यस्त हैं। जबकि वरूण के हाथों में ढ़िशूम, जुड़वां 2 जैसी फिल्में हैं।
यहां देखते हैं इस शो से दर्शकों को क्या क्या उम्मीदें होंगी-


Click it and Unblock the Notifications

