डांस रियलिटी शो के जज बनें रितिक रोशन

इन सभी कलाकारों ने टीवी की दुनिया में कदम रख कर धूम मचा दिया है, इसी लिस्ट में अगला नाम है रोशन परिवार के चिराग रितिक रोशन का। जिनकी मार्केट इन दिनों थोड़ी अच्छी नहीं चल रही है। पिछले साल प्रदर्शित हुई उनकी दोनों फिल्में काइट्स और गुंजारिश बुरी तरह से फ्लाप हो गई जिसके चलते रितिक इन दिनों बेहद निराश चल रहे हैं।
पढ़े : बगैर कपड़ों के ज्यादा हॉट लगते हैं रितिक
अपनी इसी निराशा को दूर करने के लिए रितिक ऱोशन एक डांस रियलिटी शो में जज की भूमिका अदा करेगे। हालाकि इस शो में उनके साथ कोरियोग्राफर फराह खान और वैभवी मर्चेन्ट होंगी। गौरतलब है कि रितिक एक बहुत अच्छे डांसर है, उनकी डांसिंग स्टाइल पर अच्छे-अच्छे लोग फिदा है, इसलिए बहुत जल्द आपको आपका चहेता सितारा डांस फ्लोर में लोगों का नचाता और नाचता दिखेगा।


Click it and Unblock the Notifications











