ऋतिक रोशन का 2019 में बायोपिक धमाका,सुपरस्टार की एंट्री,नाम आपका चौंका देगा
सलमान खान और अक्षय कुमार छोड़िए। इस बार बायोपिक का धमाका कोई और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में यह खबर आयी थी कि ऋतिक रोशन की सुपर 30 की तगड़ी प्लानिंग की जा रही है।
सारे अहम किरदारों को ध्यान में रखते हुए इस बायोपिक में एक और सुपरस्टार की एंट्री हुई है। आनंद कुमार के भाई प्रणव कुमार के किरदार में उतरन फेम एक्टर नंदीश संधू दिखाई देंगे। अब यह खबर तय हो गई है।

इस खबर की पुष्टि प्रणव कुमार ने की है। प्रणव और नंदीश की मुलाकात हुई इसके बाद प्रणव ने खुद की भूमिका के लिए नंदीश के नाम पर मुहर लगा दी। गौरतलब है कि यह फिल्म साल 2019 में रिलीज होगी।
ऐसा मानना है कि काबिल के बाद ऋतिक रोशन का ध्यान पूरी तरह से अपनी इस बायोपिक पर है। बहरहाल,ये टीवी स्टार साल 2018 में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं..


Click it and Unblock the Notifications
