TV पर पहली बार,सामने आएंगे ऋतिक रोशन,कंगना कंट्रोवर्सी का खुलासा..वीडियो VIRAL
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत की कंट्रोवर्सी पर गौर किया जाए तो, एक तरफ जहां कंगना प्यार और धोखे पर टिकी हुई हैं। वहीं ऋतिक कंगना से अपनी दोस्ती होने से भी इंकार कर रहे हैं।
वैसे ऋतिक के साथ अपने रिश्ते पर कंगना कई बार कई तरह के बयान जारी कर चुकी हैं। लेकिन सिमरन के रिलीज से पहले रजत शर्मा के शो आप की अदालत में कंगना ने ऋतिक रोशन पर कई तरह के आरोप लगाए।

लेकिन आखिरकार कई महीने की चुप्पी के बाद ऋतिक रोशन अब लोगों के नेशनल टीवी पर कंगना कंट्रोवर्सी पर बेबाक राय रखने के लिए तैयार हैं।
बीते दिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कंगना और अपने रिश्ते पर कई तरह से सफाई दी। लेकिन अब वह इस शनिवार रात 8 बजे REPUBLIC चैनल पर अरनब गोस्वामी के शो में नजर आयेंगे।
इस शो का प्रोमो रिलीज किया गया है। कंगना के तीखे सवाल का जवाब ऋतिक अब दुनिया के सामने कैसे देते हैं..यह देखना दिलचस्प होगा।
यहां देखिए ऋतिक और कंगना कंट्रोवर्सी के 7 चौंकाने वाले खुलासा और शो का प्रोमो वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications












