काफी बड़ी हो गई हैं ऋतिक रोशन की 'बहन'..अब दिखेंगी इस सीरियल में!
स्टार प्लस का मशहूर सीरियल दीया और बाती हम का पार्ट 2 जल्द ही आपके सामने आने वाला है। हमने आपको पहले ही बताया था कि इस शो में पहले पार्ट के लीड स्टार दीपिका सिंह और अनस राशिद नहीं होंगे। अब खबर आई है कि आने वाले सीज़न में एक्ट्रेस कनिका तिवारी आपको लीड रोल में दिखाई दे सकती हैं।

TRP रेटिंग..फाइनली कुमकुम भाग्य लुढ़का..इस सीरियल ने मारी बाजी!
बता दें कि कनिका को आप फिल्म अग्निपथ में ऋतिक रोशन की छोटी बहन के रोल में देख चुके हैं। इसी के साथ अगर आप नहीं जानते तो आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि कनिका ये है मोहब्बतें सीरियल की इशिता यानि दिव्यांका त्रिपाठी की कज़िन हैं।
कपिल के शो में दिखेंगे ये शख्स..ऐसा तो कभी न सोचा था!
हालांकि इस शो की कास्ट के लिए ऑडिशन जारी हैं, लेकिन कनिका तिवारी और नीति टेलर को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। कनिका का जन्म 9 मार्च 1996 को भोपाल में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भोपाल से ही की।
जब कनिका को अग्निपथ में रोल ऑफर किया गया तब वे 10वीं बोर्ड की तैयारी कर रही थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अगर उनकी प्रिंसिपल ने उन्हें फिल्म करने की इजाज़त नहीं दी होती तो वो शायद ये फिल्म भी नहीं करतीं।
आपको बता दें कि इस धारावाहिक के दूसरे सीजन में आपको आईपीएस अधिकारी संध्या राठी (दीपिका सिंह) देखने को नहीं मिलेगी।
हालांकि अन्य कलाकारों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा जैसे कि नीलू वाघेला (भाभो), कनिका महेश्वरी (मीनाक्षी) एवं करन गोडवानी (विक्रम) आदि।
उम्मीद है कि इस धारावाहिक का सीजन 2 भी आपको अपना दीवाना बनाने में सफल रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications

















