रितिक की तैयारी टीवी पर हुई पूरी

डांस एक एक्सप्रेशन है। भाव है। जब आप डांस कर रहे हों तो सबकुछ भूल जाना चाहिए आपको। जैसे मैं करता हूं। ताकि आप मस्ती में पूरे अंदाज और जोश के साथ डांस कर पायें, यह शो पूरी तरह डांस पर आधारित है। मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों को जरूर पसंद भी आयोगा।
मैं मानता हूं कि टैलेंट को दिखाने के लिए किसी भी तरह का बैरियर आपको अपने सामने नहीं रखना चाहिए। बस खुद को दिखाने का जज्बा होना चाहिए, तभी आप खुद को साबित कर सकते हैं। वरना आपकी मदद कोई नहीं कर सकता। रितिक इस शो को लेकर बहुत उत्साहित हैं और उन्होंने कहा है कि उनकी कोशिश होगी कि वह खुद को साबित कर पाने में सफल हों। वे इस शो को एक अग्निपरीक्षा भी मान रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











