क्या होगा रितिक का फैसला-जस्ट डांस या जस्ट मूवी?
सूत्रों के अनुसार रितिक अपनी सुपरहीरो फिल्म 'क्रिश- 3' में व्यस्त हैं और इस फिल्म में वह अभिनय के साथ साथ निर्देशन भी कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें इस फिल्म को और भी ज्यादा वक्त देना पड़ रहा है। सुनने में तो यह भी आया है कि इस डांस शो के लिए जहां पिछली बार रितिक को हर एपिसोड के लिए 1.75 करोड़ मिले थे वहीं इस बार उन्हें हर एपिसोड के लिए 2 करोड़ का ऑफर मिला है।
जस्ट डांस-2 शो अगले साल यानि की 2013 में शुरु होगा तो अगर रितिक इस शो के लिए हां करते है तो उन्हें अपनी फिल्म 'क्रिश- 3' के पोस्ट प्रोडक्शन के साथ-साथ इस डांस शो के साथ भी पूरा न्याय करना होगा।
यह तो सभी को पता है कि रितिक और डांस एक दूसरे के बिना अधूरे हैं तो आखिर जस्ट डांस शो उनके बिना कैसे पूरा हो सकता है। रितिक के लिए डांस उनकी ज़िंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है और जब इस डांस शो से रितिक को दुनिया भर के बेहतरीन डांसर्स के साथ मंच पर जाने का मौका मिल रहा है तो वो इसे नज़रअदाज़ तो नहीं कर सकते।


Click it and Unblock the Notifications












