बहुत खास होगा #BiggBoss 10 फिनाले...ये सुपरस्टार आएंगे सलमान के साथ नज़र!
खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस 10 से ग्रांड फिनाले में ऋतिक रोशन भी नज़र आएंगे।
रईस और काबिल क्लैश अब एक नया अपडेट लेकर आया है। एक तरफ जहां शाहरुख खान सलमान खान के शो बिग बॉस सीज़न 10 के सेमी-फाइनल एपिसोड में दिखे तो अब ऋतिक रोशन भी इस दौड़ में पीछे नहीं रहेंगे। जी हां..खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस 10 से ग्रांड फिनाले में ऋतिक रोशन भी नज़र आएंगे।

बताया जा रहा है कि ऋतिक सलमान खान के साथ ये स्पेशल एपिसोड शूट करेंगे। इस सीज़न में चार फाइनलिस्ट बाने जे, मनवीर गुर्जर, लोपामुद्रा राउत और मनु पंजाबी हैं। इन चारों में ही ज़बरद्स्त कॉम्पिटीशन हैं जिनके लिए धड़ाधड़ वोटिंग हो रही है।
केआरके का दावा..फिक्स है #BIggBoss10..ये हैं इस सीज़न के विनर!
खबरों की मानें तो शो के फिनाले में अब तक घर से बाहर निकाले जा चुके सभी कंटेस्टेंट भी शामिल होंगे। ऋतिक रोशन शो पर परफॉर्म करेंगे या नहीं यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आपको बता दें कि हाल ही में ऋतिक की फिल्म काबिल रिलीज़ हुई है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में ऋतिक के अपोज़िट यामी गौतम हैं। इसमें दोनों ने ही नेत्रहीन का किरदार निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications