..................... Hrithik Roshan is The Highest Paid Filmstar On TV | छोटे पर्दे के सबसे मंहगे सितारे रितिक रोशन - Hindi Filmibeat

छोटे पर्दे के सबसे मंहगे सितारे रितिक रोशन

By Neha Nautiyal

इन दिनों फिल्मी सितारे बड़े पर्दे पर कम और छोटे पर्दे पर ज्यादा नजर आ रहे हैं। चाहे वो शाहरुख खान हों या सलमान खान, माधुरी दीक्षित हों या अभिषेक बच्चन। हर छोटा-बड़ा, नया-पुराना सितारा टीवी की राह पकड़ रहा है।

इस फेहरिस्त में नया शाम शुमार हुआ है और वो हैं अपने ग्रीक गॉड रितिक रोशन। जल्द ही रितिक टीवी पर एक डांस रियल्टी शो में जज की भूमिका में होगे। इस शो का नाम है 'जस्ट डांस', ये शो स्टार प्लस पर आएगा। इस शो में रितिक के साथ बतौर जज मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान और वैभवी मर्चेंट भी होंगी।

बगैर कपड़ों के ज्यादा हॉट लगते हैं रितिक: सुजैन

अब ये तो सभी जानते हैं कि रितिक कितने शानदार डांसर हैं और वो इस डांस रियलिटी शो में चार चांद लगा देंगे। मगर सिर्फ ये वजह नहीं है जिस कारण रितिक ने छोटे पर्दे का रुख किया। रितिक को इस शो के लिए हर एपिसोड 2 करोड़ रुपए मिल रहे हैं।

वैसे सलमान खान को भी बिग बॉस 4 की मेजबानी के लिए हर एपिसोड ढाई करोड़ मिलते थे। वैसे 'काईट्स' और 'गुजारिश' के बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरने के बाद रितिक ने टीवी पर आकर बड़े फायदे का सौदा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X