रितिक रोशन ने अमिताभ बच्चन को पछाड़ा

अगस्त के अंतिम महीने में जो टीआरपी रिकार्ड की गई थी उसमें केबीसी नंबर वन था लेकिन पिछले हफ्ते जो टीआरपी रिकार्ड की गई है उसमें जस्ट डांस ने बाजी मार ली है।
टीआरपी मामले में जस्ट डांस नंबर वन पर, केबीसी नंबर दो पर और कलर्स का कार्यक्रम इण्डियाज गॉट टैलेन्ट नंबर तीन पर हैं। जितने भी रियलिटी शो इस समय टीवी पर चल रहे हैं उनमें से सिर्फ ये ही तीन हैं जिनमें जबरदस्त टक्कर चल रही है।
जस्ट डांस के सबसे ज्यादा दीवाना युवा वर्ग है। जबकि केबीसी और इंडिया गॉट टैलेंट शो के दीवाने बच्चे से लेकर बूढ़े तक हैं। जस्ट डांस की टीआपी रेटिग्स 4.7, केबीसी-5 रेटिग्स 4.5 और इण्डियाज गॉट टैलेन्ट की ओपनिंग टीएम रेटिग्स 3.9 रिकार्ड की गई है।


Click it and Unblock the Notifications











