कैसे बनाएंगी डिंपी बिग बॉस को इंटरेस्टिंग
बिग बॉस में कुछ हफ्तों पहले अली को बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गयी थी और उसके कुछ दिनों तक बिग बॉस के घर में काफी चहल पहल रही। अली के आने के बाद घर का माहौल भी काफी हद तक बदल गया। लेकिन उसके कुछ दिनों बाद फिर से बिग बॉस का घर काफी नॉर्मल हो गया। अब एक बार फिर से बिग बॉस के घर का माहौल बदलने के लिए और दर्शकों को कुछ नया दिखाने के लिए बिग बॉस में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई जा रही हैं।
इन दो वाइल्ड कार्ड एंट्रीज में से एक हैं डिंपी महाजन। डिंपी महाजन जो कि सालों पहले आए रियैलिटी शो राहुल का स्वयंवर की विजेता बनकर राहुल महाजन की पत्नी बन गयीं। शो के दौरान ही दोनों की शादी हुई और उसके कुछ दिनों बाद तक दोनों साथ में काफी खुश रहे। लेकिन कुछ समय बाद ही खबरें आने लगीं कि राहुल और डिंपी के रिश्ते में काफी मुश्किलें आने लगीं।
राहुल और डिंपी के बीच मारपीट की भी खबरें आईं। कहा गया कि राहुल डिंपी पर हाथ उठाते थे और जिसकी वजह से डिंपी अपने घर चली गयीं थीं। तब से डिंपी और राहुल अलग अलग रह रहे हैं लेकिन उनके बीच अभी तक तलाक नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications