Bigg Boss OTT: कब और कैसे देखें करण जौहर का शो बिग बॉस ओटीटी, नोट कर लीजिए टाइमिंग-तारीख

करण जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी के प्रसारण में बस कुछ घंटे ही बचे हैं। ऐसे में गूगल पर बिग बॉस ओटीटी के बारे में लोग खूब खोज रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी कब और कैसे देखें, बिग बॉस ओटीटी किस चैनल पर आएगा, बिग बॉस ओटीटी की टाइम क्या होगा, बिग बॉस ओटीटी को कौन होस्ट करेगा? ऐसे ढेर सारे सवाल फैंस के बीच बने हुए हैं। आइए बिग बॉस ओटीटी को लेकर एक एक सवाल के जवाब यहां विस्तार से बताते हैं।

सबसे पहले जान लीजिए इस बार बिग बॉस ओटीटी टीवी पर नहीं बल्कि डिजिटल तौर पर देखा जा सकता है। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर प्रसारित होगा। इसका मतलब है ये कि दर्शकों को ओटीटी पर बिग बॉस देखने के लिए जेब से पैसे खर्च करने होंगे। वूट का सालना सब्सक्रिप्शन का प्राइज 299 रुपये हैं।

Bigg Boss OTT

Bigg Boss OTT: कब होगा बिग बॉस ओटीटी का प्रीमियर (When will 'Bigg Boss OTT' premiere)
करण जौहर द्वारा होस्ट किए जा रहे इस विवादित शो बिग बॉस ओटीटी का प्रसारण 8 अगस्त से होगा। वूट पर फैंस 8 अगस्त से सोमवार से शनिवार तक शो को देख पाएंगे।

 Bigg Boss OTT: बिग बॉस ओटीटी का टाइमिंग (Bigg Boss OTT Timming)

Bigg Boss OTT: बिग बॉस ओटीटी का टाइमिंग (Bigg Boss OTT Timming)

बिग बॉस ओटीटी का समय रात 8 बजे से होगा। यानी रात 8 बजे 8 अगस्त से दर्शक बिग बॉस ओटीटी का लुत्फ उठा पाएंगे। पहला मौका होगा जब करण जौहर बिग बॉस को होस्ट करने वाले हैं। करण जौहर ने इसे होस्ट करने पर कहा कि उनका सपना था इस शो को होस्ट करने का जो कि इस बार पूरा होने जा रहा है।

Bigg Boss OTT: कैसे देखें बिग बॉस ओटीटी (Where to watch Bigg Boss OTT)

Bigg Boss OTT: कैसे देखें बिग बॉस ओटीटी (Where to watch Bigg Boss OTT)

बिग बॉस ओटीटी को दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर देख सकते हैं। बिग बॉस ओटीटी टेलीविजन पर बैन होगा जैसा कि सलमान खान पहले ही बता चुके हैं।

Bigg Boss OTT: बिग बॉस ओटीटी से करण जौहर का लुक

Bigg Boss OTT: बिग बॉस ओटीटी से करण जौहर का लुक

बिग बॉस ओटीटी से करण जौहर का लुक सामने आ चुका है। कॉफी विद करण जौहर चैट शो के बाद करण जौहर एक बार फिर होस्ट करते नजर आएंगे।

Bigg Boss OTT: बिग बॉस कंटेस्टेंट लिस्ट

Bigg Boss OTT: बिग बॉस कंटेस्टेंट लिस्ट

बिग बॉस ओटीटी से कंटेस्टेंट लिस्ट भी सामने आ रही है। बिग बॉस ओटीटी के सभी प्रतियोगियों के बारे में कल शो आने के बाद साफ हो जाएगा। लेकिन अभी तक नेहा भसीन, जीशान खान, अक्षरा सिंह का नाम कंफर्म हो चुका है। वहीं रिद्धिमा पंडित, अर्जुन बिजलानी, दिव्या अग्रवाल समेत कई बड़े नाम की चर्चा भी जारी है।

 Bigg Boss OTT: बिग बॉस 15

Bigg Boss OTT: बिग बॉस 15

'बिग बॉस ओटीटी' का अपना ग्रैंड फिनाले होगा और इसके बाद कुछ चुनिंदा प्रतियोगी 'बिग बॉस 15' में जाएंगे, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X