तो झलक के मंच पर गर्भवती रानी की दिखी झलक!
तो झलक के मंच पर गर्भवती रानी की दिखी झलक!
लेकिन अब इस जमात में शामिल हो गई हैं हिंदी सिनेमा की रानी..यानी की रानी आदित्य चोपड़ा जिन्होंने हाल ही में अपने लांग टाइम प्रेमी आदित्य से शादी की है। उसके बाद से लगातार उनके लुक और बढ़े हुए वजन को देखकर कयास लगाये जा रहे हैं कि रानी जल्द ही चोपड़ा खानदान को वारिस देने जा रही हैं। इस बात को हवा तब मिली जब रानी अपनी फिल्म मर्दानी के प्रमोशन के लिए कलर्स के लोकप्रिय शो झलक दिख जा... में जहां मिसेज चोपड़ा काफी देर से पहुंची थी।
रानी को मां बनने की है जल्दी
जब शो की यूनिट ने उनसे पूछा कि देरी की वजह क्या थी तो रानी ने जवाब दिया कि उनकी तबियत थोड़ी सी बिगड़ गई थी जिसके कारण वो डॉक्टर के पास गईं थीं, हालांकि रानी ने तुरंत कहा कि उन्हें अंदर से फीवर लग रहा था। जिस पर शो के सभी लोग हंसने लगे।
हालांकि रानी के देखकर तो नहीं लग रहा था कि उन्हें फीवर है क्योंकि आम तौर पर जिसको बुखार होता है उसका चेहरा मुरझाया होता है लेकिन रानी के चेहरे पर जबरदस्त ग्लो दिख रहा था यही नहीं रानी मुखर्जी जबरदस्त मोटी लग रही थीं और उन्होंने अनारकली सूट पहनकर अपने को पूरी तरह से ढक रखा था। जिसके बाद ही लोगों को लगने लगा कि वो कहीं गर्भवती तो नहीं हैं?
आदित्य के तलाक की जिम्मेदार नहीं रानी, बनना चाहती है मां
वैसे ऐसा संभव भी है क्योंकि रानी ने अभी हाल ही में कहा था कि वो जल्द से जल्द मां बनना चाहती हैं और मातृत्व सुख लेना चाहती हैं। फिलहाल रानी इन दिनों अपने ही होम प्रोडक्शन यानी यशराज बैनर की फिल्म मर्दानी के प्रमोशन में व्यस्त हैं जिसमें वो एक जुझारू और तेज-तर्रार पुलिस ऑफिसर बनी हुई हैं।
वैसे इस फिल्म के लिए भी रानी ने वजन बढ़ाया था हो सकता है इसलिए झलक के मंच पर रानी मोटी दिख रही हों। खैर क्या सही है और क्या गलत यह तो आने वाले कुछ ही दिनों में क्लीयर हो जायेगा।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/04E-jHtWrDA?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












