अब तक कितने लोग पहुँच चुके हैं KBC की हॉटसीट तक? अगले सीजन से पहले खुला सबसे बड़ा राज

Kaun Banega Crorepati- 16 यादगार सीज़न और 1368 शानदार एपिसोड्स के साथ अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हुए, कौन बनेगा करोड़पति (KBC) अब तक कुल 2143 प्रतियोगियों का स्वागत हॉटसीट पर कर चुका है।
जैसे ही सीज़न 17 की शुरुआत होने जा रही है, दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर है! हर बार की इस बार भी लोग मनोरंजन और ज्ञान के इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और अमिताभ बच्चन को लेकर इंतजार कर रहे हैं।
इस साल का अभियान 'जहां अकल है, वहां अकड़ है' दर्शकों के दिलों को छू गया है। यह सिर्फ एक टैगलाइन नहीं, बल्कि अकल (बुद्धिमत्ता) और अकड़ (गर्व) का उत्सव है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ जारी प्रोमो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर जगह लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है - सभी अपनी बुद्धि को और तेज कर रहे हैं ताकि इस सीज़न में वे हॉटसीट पर जगह बना सकें।
KBC की प्रतिष्ठित हॉटसीट के लिए मिली अभूतपूर्व भागीदारी इस शो की अपार लोकप्रियता का प्रमाण है। यह देश के आम लोगों में बढ़ते आत्मविश्वास को भी दर्शाती है - यह विश्वास कि उनकी जानकारी और समझ वास्तव में उनके जीवन को बदल सकती है, और KBC का मंच उन्हें यह अवसर देता है। अमिताभ बच्चन भी इस शो से काफी लगाव रखते हैं और कई बार वो इसको लेकर भावुक भी हो चुके हैं।
कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 17 का प्रीमियर 11 अगस्त को होगा और इस दौरान फिर से कई जबरदस्त प्रतियोगी नजर आने वाले हैं। ये शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, सिर्फ Sony Entertainment Television और SonyLIV पर।


Click it and Unblock the Notifications











