Bigg Boss 19 में आते ही कॉन्ट्रोवर्सी मचाने वाली Tanya Mittal हैं इतनी पढ़ी-लिखी, संभालती हैं इस चीज का बिजनेस

Tanya Mittal Education: सोशल मीडिया की पॉपुलर इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल जब से Bigg Boss 19 के घर में आई हैं, तब से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके वीडियोज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। घर में वह कभी किसी को डांटती दिखती हैं, तो कभी बहस करती हैं। साथ ही वह अपनी लाइफस्टाइल और नजरिए के बारे में खुलकर बोलती हैं।
तान्या ने बताया कि घर में सभी लोग उन्हें 'बॉस' कहकर बुलाते हैं। उन्होंने कहा- "मुझे तुम मैम कह सकती हो। मुझे नाम लेकर बुलाना पसंद नहीं है। घर में सब मुझे बॉस कहते हैं। मेरा भाई भी मुझे बॉस कहता है और मुझे यह बहुत पसंद है। लड़कियों को इज्जत आसानी से नहीं मिलती, इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है।"
क्या करती हैं तान्या?
तान्या सिर्फ बिग बॉस की कंटेस्टेंट नहीं हैं। वह इन्फ्लुएंसर, बिजनेसवुमेन, पॉडकास्टर और मॉडल भी रह चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर मोटिवेशनल पोस्ट, आध्यात्मिक कहानियां और लाइफस्टाइल कंटेंट शेयर करती रहती हैं।
उन्हें मिस एशिया टूरिज्म 2018 का खिताब भी मिला। इसके बाद उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स पेजेंट में लेबनान में किया, जिससे उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली। तान्या का जन्म ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था।
कितनी पढ़ी-लिखी हैं तान्या?
तान्या का खुद का ब्रांड "Handmade with Love by Tanya" है, जिसमें वह हैंडबैग, हैंडकफ्स और साड़ियां डिजाइन करती हैं। जहां तक क्वालिफिकेशन की बात है तो तान्या ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर में डिग्री ली।


Click it and Unblock the Notifications