..................... How Daya Shankar Pandey of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah got the iconic role of Chalu Pandey - Hindi Filmibeat

तारक मेहता के चालू पांडे को ऐसे मिला था शो का किरदार, मेकर्स ने किया था...

Daya Shankar Pandey, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

टेलीविजन का मशहूर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हमेशा से ही किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा बना रहता है. इस शो की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा तगड़ी हुआ करती है. लेकिन इसी के साथ साथ इस शो में हर एक कैरेक्टर का एक अपना ही स्वैग हैं. लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में इंस्पेक्टर चालू पांडे का किरदार काफी ज्यादा फेमस दिखाया गया है. साथ ही चालू पांडे और जेठालाल की खट्टी मीठी नोकझोंक भी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जाती है. बता दें कि चालू पांडे का किरदार मशहूर अभिनेता दयाशंकर पांडे ने निभाया. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्हें चालू पांडे का किरदार कैसे मिला.

असित मोदी के कॉलेज के दोस्त थे दया

Cinestaan को दिए एक इंटरव्यू में दया शंकर पांडे ने इस बात का खुलासा किया था कि असित मोदी उनके कॉलेज के दिनों के काफी अच्छे दोस्त हैं. इतना ही नहीं दया ने यह भी बताया था कि "1 दिन असित मोदी ने मुझसे यह कहा था कि वह शो में एक नया कैरेक्टर लाना चाहते हैं. इसी वजह से वह चाहते हैं कि मैं इस रोल को निभाऊं. मैंने भी सुनते झूठ से इसके लिए हां कह दिया और इस आईकॉनिक रोल को मैंने कहीं जाने नहीं दिया."

चालू पांडे के पहुंचने से पहले ही केस हो जाता है सोल्व

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शो में कई बार गोकुलधाम सोसायटी वाले जब भी किसी मुसीबत में पढ़ते हैं तो चालू पांडे के पास ही पहुंच जाते हैं. लेकिन कुछ वक्त के बाद में खुद ही उस परेशानी को वह सुलझा लेते हैं. जिस वजह से चालू पांडे बहुत फ्रस्ट्रेटेड कैरेक्टर में नजर आते हैं. यहां तक कि इंटरव्यू के दौरान दया से इस बात पर पूछा गया कि क्या जो मैं चालू पांडे कभी भी कोई केस सॉल्व कर पाएंगे या फिर नहीं?

चालू पांडे शो में कभी कर पाएंगे कोई केस सोल्व?

जिस पर दया पांडे ने हंसते हुए जवाब दिया और कहा कि "सच में, ये सब मैंने ही इंप्रोवाइज किया. ये सब काफी नेचुरल तरीके से हुआ था. एक एपिसोड के दौरान चालू पांडे को गोकुलधाम सोसायटी में एक केस सुलझाने के लिए बुलाया गया. लेकिन जब तक चालू पांडे वहां पहुंचते हैं तो पता चलता है कि सोसाइटी वालों ने खुद ही इस केस को सुलझा दिया. तो मैं भी टेक के वक्त खुद ही इंप्रोवाइज कर देता हूं और कहता हूं कि हम सरकार के सभी साधनों को बर्बाद कर रहे हैं जैसे कि पेट्रोल और गाड़ियां. यहां तक कि गोकुलधाम सोसाइटी में कोई भी केस बन जाता है तो चालू पांडे का यह डायलॉग होता है कि मैं उम्मीद करता हूं कि चालू पांडे फ्यूचर में गोकुलधाम सोसायटी का केस सुलझा करेंगे."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X