..................... हॉटस्टार वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स ट्रेलर रिलीज Director Neeraj Pandey debut with Hotstar web series special ops with Kay Kay Menon trailer - Hindi Filmibeat

साल की सबसे बड़ी थ्रिलर सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' का Trailer रिलीज, नीरज पांडे का धमाका!

निर्देशक नीरज पांडे हॉटस्टार के साथ अपनी एक्शन थ्रिलर से लबरेज वेब सीरीज लेकर आ गए हैं। जासूसी वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स का ट्रेलर मंगलवार को लांच किया गया। स्पेशल 26 और बेबी के बाद एक बार फिर से नीरज पांडे एक दमदार जासूसी की कहानी पर्दे पेश कर रहे हैं।

जहां पर आतंकवाद और स्पेशल एजेंट के बीत का दिलचस्प खेल देखने को मिलेगा। लांच के मौके पर नीरज पांडे ने कहा कि काफी तगड़ी स्टारकास्ट के साथ मैं इसे लेकर आ रहा हूं। एक गहरे रिसर्च वर्क के बाद इसे लाया जा रहा है। इसका बैकड्राप 2001 के संसद पर हमले पर है बाकी पूरी कहानी फिक्शन के जरिए पेश किया है। मैंने अपने हर प्रोजेक्ट से कुछ ना कुछ सीखा है।

special ops

एम एस धौनी हो या फिर स्पेशल 26। इसकी शूटिंग दिल्ली, मुंबई, तुर्की और अजरबैजान जैसी खास जगहों पर इसकी शूटिंग की गई है। लार्ज स्केल पर इसे बनाया गया है।नीरज इस सीरीज को बेबी और नाम शबाना के निर्देशक शिवम नायर के साथ डायरेक्टर कर रहे हैं।

शिवम ने इस संबंध में बताया कि नीरज पांडे ने जैसे मुझे इसके बारे में बताया मैं तैयार हो गया। काबिल कलाकारों के साथ इस सीरीज की शूटिंग की गई है। स्टार इंडिया के हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (जीईसी) के हेड गौरव बनर्जी ने कहा कि दर्शकों को हमेशा से अच्छी कहानी की तलाश होती है।

अगर कहानी देश को देखनी है तो स्क्रीन साइज मायने नहीं रखती है। दर्शक इसे मोबाइल पर देखिए या फिर पर्दे पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। बता दें कि इस सीरीज का आगाज 17 मार्च से होगा। के के मेनन, दिव्या दत्ता,सना खान,करण टेकर और परमीत सेठी के साथ एक मल्टी कास्ट इस सीरीज का हिस्सा होगी। यहां देखिए इसका ट्रेलर..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X