..................... Hotstar web series Out of Love trailer release based on BBC web series doctor foster - Hindi Filmibeat

पति-पत्नी और वो पर दमदार सस्पेंस सीरीज आउट ऑफ़ लव का Trailer रिलीज, यहां देखिए

पति-पत्नी और वो की कहानी सिनेमा और टीवी के पर्दे पर कई बार देखी जा चुकी है। लेकिन इसे अलग और सस्पेंस तरीके से आपके कभी नहीं देखा होगा। ऐसा ही कुछ नजारा हॅाटस्टार की नई वेब सीरीज आउट ऑफ़ लव में देखने को मिला। जो कि बीबीसी की फेमस वेब सीरीज डॅाक्टर फॅास्टर पर आधारित है।

पूरब कोहली और रसिका दुग्गल इस सीरीज में पति-पत्नी की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। एक दूसरे के तरफ वफादार हैं। लेकिन अचानक कहानी में वो का मजेदार ट्विस्ट आता है जो दोनों की जिंदगी को एक नया मोड़ दे देता है।

out of love

डॅाक्टर मीरा कैसे इस सच का पता लगाती हैं कि उनका पति उन्हें धोखा दे रहा है और क्या फैसला लेती हैं इसे बड़े ही सस्पेंस के रंग में दिखाया जाएगा। इसका ट्रेलर काफी दमदार है। मिर्जापुर जैसी वेब सीरीज का हिस्सा रह चुकीं रसिका ने सीरीज को लेकर कहा कि ये काफी दमदार और दर्शकों को पकड़ कर रखने वाली सीरीज है।

ये आम पति-पत्नी और वो वाली कहानी नहीं है। कई मोड़ और लेयर हैं सीरीज में मेरे किरदार में। मीरा के पति का किरदार आकाश, पूरब कोहली निभा रहे हैं। अपने किरदार को लेकर उन्होंने बताया कि इसका क्लाइमेक्स सीरीज की सबसे बड़ी हाईलाइट है।

मैंने अभी तक ये सीरीज पूरी देखी नहीं है। लेकिन डबिंग के दौरान लगा कि काफी दिलचस्प है। खासकर क्लाइमेक्स के लिए हमारे पास 17 पेज का सीन था। जिसे 20 मिनट में फिल्माया गया है। बता दें कि ये सीरीज 22 नवंबर को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X