रोडीज-8 की इस विनर के साथ होटल में मारपीट, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की घटना

रोडीज 8 की विनर रहीं आंचल खुराना अपने परिवार के साथ एक होटल पहुंची थीं। इस दौरान होटल स्टाफ ने पहले तो उनका डेबिट कार्ड खो दिया और इस पर नाराजगी जताने पर आंचल के साथ मारपीट की गई। आंचल ने ये सारी घटना

By utkarsh srivastava

एमटीवी के सबसे पसंदीदा शो में से एक रोडीज की एक कंटेस्टेंट के साथ एक होटल में मारपीट हुई है। ये मामला तब सामने आया जब कंटेस्टेंट ने पुलिस से इसकी शिकायत की। जिसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट कर फैंस के साथ पूरी घटना शेयर की।

ये घटना एमटीवी के पॉपुलर शो 'रोडीज 8' को जीतने वालीं आंचल खुराना के साथ हुए। आंचल ने एक रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आंचल का आरोप है कि उनके और उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई है।

वहीं बाद में आंचल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताया है। आंचल ने बताया कि बात बदतमीजी से शुरू हुई और मारपीट पर उतर आई। जिसके चलते उन्हें पुलिस को कॉल करने पड़ा।

rodies 8 winner aanchal khurana

1. क्या है मामला :
एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, आंचल अपने फैमिली मेंबर्स के साथ दिल्ली के एक रेस्तरां में डिनर के लिए गई थीं। वहां पेमेंट करते समय आंचल को बताया गया कि उनका डेबिट कार्ड गुम गया है। जिसके बाद आंचल ने इन लोगों को लापरवाही बरतने के लिए झिडकी लगाई, जो कि स्वाभाविक है। हालांकि उन्होंने कैश पेमेंट कर दी थी। वहीं इसके बाद होटल के मालिक के इशारे पर बाउंसर्स ने आंचल की फैमिली से मारपीट की।

2. तब बिगड़ी बात :
डेबिट कार्ड खोने के बाद आंचल ने हालांकि कैश से पेमेंट कर दी लेकिन फिर उसके बाद मामला जब रेस्तरां के मालिक तक पहुंचा तो बात बिगड़ गई। रेस्टोरेंट के मालिक ने आंचल को परेशान करने के लिए बाउंसर को भेजा।

3. क्या कह रही हैं आंचल :
आंचल ने बताया कि 'मुझे बहुत झटका लगा जब मुझे बताया गया कि उन्होंने मेरा कार्ड खो दिया है। मैंने उसके मालिक से कहा कि उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए, जिससे शायद उसका इगो हर्ट हो गया। रेस्टोरेंट का मालिक, उसके छोटे भाई और बाउंसर्स ने हमारा पीछा किया और बदतमीजी करने लगे।

4. आंचल को दी गई गाली, भाई से की मारपीट :
जब उनमें से एक ने मुझे गाली दी तो मेरे भाई ने बीच में आकर एक लड़की से बदतमीजी करने के लिए उसका कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद उन लोगों ने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। मेरा भाई जमीन पर गिर पड़ा और गहरी सांसें लेने लगा। इसके बाद मैंने पुलिस को कॉल किया और मामला बताया।

5. आंचल ने सोशल एकाउंट पर पोस्ट की पूरी घटना :
आंचल ने अपना पक्ष जोरदार तरीके से रखते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में आंचल ने रेस्टोरेंट में हुई घटना के बारे में बताया है। आंचल के इस पोस्ट पर उन्हें फैंस का सपोर्ट मिल रहा है।

6. मेज पर नाच रही थीं आंचल :
इस पूरी घटना पर रेस्टोरेंट का मालिक का कहना है कि आंचल यहां अक्सर आती हैं। उन्होंने बताया कि आंचल और उनका भाई मेज पर खड़े होकर नाच रहे थे। जिसे देखकर बाउंसर्स ने आकर उन्हें रोका और विनम्रता से मेज से उतरने के लिए कहा। रेस्टोरेंट मालिक ने कहा कि कार्ड खोना हमारी गलती है, जिसके लिए मांफी मांगी थी लेकिन किसी महिला के साथ ये बिहेवियर नहीं कर सकता।

More from Filmibeat

Read more about: television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X