केबीसी के शो में 'डर्टी पिक्चर' लेकर आयेंगी विद्या

फिल्म 'पा' में अमिताभ बच्चन की मां का रोल करने वाली विद्या बालन के कसीदे अमिताभ बच्चन भी पढते नजर आयेगें। इस शो के दौरान अमिताभ कहेगें कि उन्हें विद्या बालन के अभिनय में बंगाली मिट्टी की खूशबू आती हैं। वो कामना करते हैं कि विद्या की आने वाली फिल्म डर्टी पिक्चर जबरदस्त सफल हो। इस शो में विद्या अपनी फिल्म डर्टी पिक्चर के सांग ऊलाला... पर थिरकते भी नजर आयेगीं, वो भी अमिताभ बच्चन के साथ।
आपको बता दें कि दक्षिण भारत में सेक्स बम के नाम से विख्यात अभिनेत्री सिल्क स्मिता की जीवन पर आधारित फिल्म का नाम है 'डर्टी पिक्चर'। जिसमें सिल्क स्मिता बनीं हैं विद्या बालन। फिल्म काफी हॉट है। फिल्म के प्रोमो बता रहे हैं कि फिल्म में विद्या काफी उत्तेजक दिखायी दे रही हैं। फिल्म को पहले ही A कार्ड मिल चुका है। फिल्म अगले महीने प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में विद्या के साथ तुषार कपूर, इमरान हाशमी और नासिरूद्दीन शाह हैं।


Click it and Unblock the Notifications











