Ooppss..एक और एक्ट्रेस का हॉट लुक..पहचान पाए!
लो जी एक और एक्ट्रेस की हॉट पिक आ गई सामने। इस बार कोई और नहीं बल्कि कॉमेडी फेम सुमोना चक्रवर्ती हैं। जी हां..सुमोना चक्रवर्ती ने भी हाल ही में अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर की है। सुमोना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि मैं किसी और की होने से पहले खुद की हूं।

सुमोना कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में कपिल की पत्नी 'मन्जू' का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले सुमोना कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में कपिल की पत्नी का किरदार निभा रही थीं। सुमोना कई टीवी सीरियल्स के अलावा रणबीर कपूर की फिल्म 'बर्फी' में नजर आ चकी हैं। सुमोना सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किक' में जैकलिन की दोस्त का भी किरदार निभा चुकी हैं।
आपको बता दें कि इन दिनों जिसे देखो वही टीवी स्टार अपनी तस्वीरें बिकिनी में पोस्ट कर रही हैं। आज कल जिसे देखो वही सोशल मीडिया पर बिकिनी पहनकर तस्वीरें शेयर कर रही हैं। ऐसा लग रहा है मानो ये एक्ट्रेसेस हॉलीडे पर जा ही इसलिए रही हैं ताकि बिकिनी पिक्स शेयर कर सकें। जिसे देखो उसे ही बिकिनी का बुखार सर चढ़ कर बोल रहा है।
#Breakup..खत्म हो गया इस क्यूट कपल का रिश्ता..10 साल से था अफेयर!
आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेसेस की बिकिनी पिक्स को लेकर चर्चे तब ज्यादा शुरू हुए थे जब 'देवों के देव महादेव' सीरियल में पार्वती का किरदार निभाने वालीं सोनारिका भदौरिया ने अपनी बिकिनी पिक्स शेयर की थी। उसके बाद उनकी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने काफी विरोध जताया था।


Click it and Unblock the Notifications

