OMG शो 'द बैचलरेट..' में मल्लिका ने किया सागू को किस

वैसे जिस समय मल्लिका ने सागू को चूमा उस समय सागू ने उन्हें गले लगा लिया था, जिसकी वजह से मल्लिका थोड़ी असहज लगी थीं लेकिन असहज होने पर कोई इंसान किसी को किस कैसे कर सकता है? किस तो वह तभी करेगा जब दिल में किस करने वाले व्यक्ति के प्रति प्यार होगा।सागू उन 18 प्रतिभागियों में से एक हैं जिन्होंने शो में मल्लिका को आकर्षित किया था। कहा जा रहा है कि सागू ने मल्लिका को काफी प्रभावित किया है।
'लाइफ ओके' पर प्रसारित पर होने वाले 'द बैचलरेट..' के मंगलवार के एपिसोड में मल्लिका का चुंबन वाला पल दिखाया जाएगा।'द बैचलरेट इंडिया- मेरे खयालों की मल्लिका' के पहले दो शो को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। जिसे देखकर मल्लिका काफी खुश हैं।शो के होस्ट टीवी के हिट हीरो रोहित रॉय हैं।
इस शो के बाद मल्लिका बहुत जल्द केसी बोकाड़िया की फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में नजर आएंगी। जो कि राजस्थान के चर्चित भंवरी हत्याकांड पर आधारित हैं। मल्लिका फिल्म में भंवरी का ही किरदार निभा रही हैं, जिसके बारे में उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि उन्हें इस रोल को ना करने के लिए धमकी मिल रही है। इस शो की शूटिंग के दौरान जयपुर के होटल में मल्लिका के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने बदसलूकी भी की थी।


Click it and Unblock the Notifications











