Wow! फिर से सुनने मिलेगा, मोनिशा...दिस इज सो middleclass

रोशेष साराभाई का ''मॉम्मा'' हो या माया साराभाई का 'मोनिशा...दिस इज सो मिडिलक्लॉस', ये डॉयलोग्स आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। साराभाई वर्सेज साराभाई टेवीनिजन एक ऐसा कॉमेडी शो थो, जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देखता था और हंसी ठहाके साथ गूंजते थे। जब साल 2006 में इसे बंद किया गया था, तो दर्शकों के बीच इसे दोबारा शुरू करने की मांग ने काफी जोर पकड़ी थी।

sarabhai

साराभाई वर्सेज साराभाई के निर्देशक देवेन भोजानी का कहना है कि, वे उम्मीद कर रहे हैं कि साराभाई फैमिली जल्द ही लोगों का मनोरंजन करने के लिए फिर से टीवी पर आएगी। सतीश शाह, रत्ना पाठक, सुमित राघवन, रूपाली गांगुली और राजेश कुमार इस सीरियल के मुख्य किरदार थे। जिसकी कहानी एक अपरक्लॉस गुजराती फैमिली 'साराभाई' के इर्द गिर्द घूमती थी।

देवेन का कहना है कि दर्शकों के विशेष मांग और प्यार को देखते हुए, वे इस सीरियल को दोबारा शुरू करना चाहते हैं। आपको बता दें, साराभाई का क्रेज लोगों के बीच इस कदर है कि सीरियल ऑफलाइन होने के 8 साल बाद भी लोग इस ऑनलाइन या यूट्यूब पर देखा करते हैं। साराभाई वर्सेज साराभाई ने इस सीरियल के किरदारों को अलग पहचान दी है। रोशेष की कविताएं हों या माया साराभाई के व्यंग्य, लोग बड़े चाव से इसे देखा करते थे।

कॉमेडी सीरियल के मशहूर चेहरा देवेन अब कॉमेडी से हटकर एक्शन पर भी हाथ आजमा रहे हैं। विपुल अमृतलाल शाह के साथ मिलकर देवेन ने एक्शन शो 'पुकार-कॉल फॉर हीरो' का निर्देशन किया है। बहरहाल, हमें तो इंतजार है फिर से रोशेष की कविताओं का, मोनीशा की बेवकूफियों का, माया के व्यंग्य और इंद्रवर्धन की बदमाशियों का।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X