'हौसला रख' के डायरेक्टर ने बताया ऐसा था शहनाज गिल- सिद्धार्थ शुक्ला का गहरा रिश्ता

By Filmibeat Desk

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही हर कोई ये प्रार्थना कर रहा है कि शहनाज गिल इस बड़े दुख से बाहर आने की हिम्मत करें। इस बीच शहनाज गिल की पंजाबी फिल्म हौसला रख का ट्रेलर भी कुछ दिन पहले रिलीज हुआ। जिसे देखने के बाद सिडनाज के फैंस ने फिर से सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रिश्ते को याद किया।

सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के बाद से ही शहनाज गिल घर में हैं और वह अपने जीवन के इस सबसे बड़ी तकलीफ से खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं। शहनाज गिल की फिल्म हौसला रख के ट्रेलर को फैंस ने ढेर सारा प्यार दिया है। इसी पर बात की है हौसला रख के निर्देशक अमरजीत सिंह सेरोन ने।

Shehnaaz gill

अमरजीत सिंह ने बताया है कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही वह लगातार शहनाज गिल के संपर्क में हैं। इसके साथ ही उन्होंने शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के रिश्ते पर भी बात की है।स्पॅाटबॅाय से बातचीत में अमरजीत सिंह सेरोन ने कहा कि शहनाज ने हौसला रख की शूटिंग पूरी कर ली है।

शहनाज बहादुर लड़की है। मैं बस यही प्रार्थना करता हूं कि वो फिर से अपनी नार्मल जिंदगी में लौट कर आ जाए। मैंने उनसे फोन पर बात की है। लेकिन इस हालात के बारे में ज्यादा बात नहीं हुई। मुझे ऐसा लगा कि हम सभी को उन्हें शक्ति और पॅाजिटिव वाइब देनी चाहिए। अमरजीत सिंह ने बताया कि वो शहनाज गिल के जरिए सिद्धार्थ शुक्ला को जानते थे।

इसकी वजह ये है कि शहनाज गिल हौसला रख के सेट पर सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बहुत बातें किया करती थीं। सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हम सभी के लिए चौंकाने वाली सच्चाई रही है। बता दें कि शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ की फिल्म हौसला रख 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X