होली से पहले टीवी की इन 3 नागिन ने उड़ाया गर्दा, ऐसा सेक्सी डांस, लाखों लोगों ने देखा VIDEO
दो दिन बाद होली है। ऐसे में टीवी की दुनिया में होली की धूम पहले से मच गई है। बीते रविवार होली के रंग कई चैनल पर दिखाई दिए। खासकर नागिन 3 की इन तीन खूबसूरत नागिन ने अपने रंग से ऐसा माहौल बनाया कि हर कोई देखता रह गया।
अपने फैंस के लिए बेला, विष और रुही ने मिलकर ऐसा सेक्सी डांस किया जिसका वीडियो अभी तक देखा जा रहा है। इस एपिसोड का प्रसारण रविवार को हो चुका है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग धड़ाधड़ इस वीडियो को देख रहे हैं। इस वीडियो में सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी और करिश्मा तन्ना डांस परफॉर्मेंस दे रहे हैं। तीनों के इस डांस को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

तीनों एक के बाद एक एंट्री करते हुए अपना डांस कर रही हैं। इसके बाद तीनों साथ में एक साथ डांस करती हैं। होली से पहले अपने फैंस के लिए चैनल ने ये प्लानिंग की थी। मुमकिन है कि होली के दिन सुबह नागिन 3 के इस होली स्पेशल को फिर से टीवी पर दिखाया जाए।
फिलहाल नागिन 3 की बाद की जाए तो जल्द शो में इश्कबाज शो के विलेन निकेतन धीर दिखाई देंगे। जो कि शो में विलेन की भूमिका निभायेंगे। बहरहाल, यहां देखिए तीनों नागिन की वायरल होती बोल्ड तस्वीर और डांस Video


Click it and Unblock the Notifications











