छोटे परदे पर चढ़ा होली का खुमार
होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगो में रंग मिल जाते हैं.. अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना.. रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे जैसे कई खूबसूरत गाने हैं जिन्हें सुनते ही दिलों में जोश आ जाता है। झूमने का दिल करता है और रंगों से खेलने का। बॉक्स ऑफिस पर भले ही सालों से होली के त्योहार पर सूखा पड़ा हो लेकिन छोटे परदे पर हमेशा की तरह इस साल भी काफी मस्ती का माहौल है।

नमन इशिता हों, या जगिया और आनंदी और या फिर अक्षरा और निैतिक हर कोई अपने प्यार पर खूबसूरत रंगों का रंग चढ़ाने की जुगत ढूंढ रहे हैं। छोटे परदे पर तो काफी दिनों पहले से ही होली का त्योहार अपना रंग चढ़ा रहा है। होली के साथ ही छेड़छाड़ का भी मौका निकल पड़ा है और हर कोई इस दिन को अपने करीबी रिश्तों को और करीब लाने और रुठों को मनाने में व्यतीत करने की प्लानिंग कर रहा है।
कुछ शो में तो होली की शुरुआत सालों आगे बढ़ाकर की जा रही है। साथ निभाना साथिया और बालिका वधू में करीब 11 साल का परिवर्तन किया जा चुका है। हालांकि दर्शक इस बात से हैरान हैं कि आखिर कब तक इन कहानियों में नये नये किरदार लाकर इन्हें बस आगे बढ़ाया जाता रहेगा।
इशिता और नमन की जिंदगी में कई परिवर्तन आने लगे हैं और यूं लग रहा है कि इस होली के त्यौहार पर दोनों के बीच की जो दूरियां हैं वो खत्म हो जाएंगी। दूसरी तरफ अक्षरा और नैतिक दोनों के घर की होली में बाहर के लकड़ों द्वारा की गयी हुल्लड़बाजी के चलते अक्षरा को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर होली का असली रंग तो छोटे परदे पर ही चढ़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications