Holi 2023: दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब के साथ इस तरह से मनाई होली, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Dipika Kakar

Holi 2023: टेलीविजन सेलेब्स अपने अपने अंदाज से होली का त्यौहार मना रहे हैं और अपने दोस्तो, अपने परिवार वालों या अपने प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ लोगों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में टीवी के फेमस और क्यूट कपल दीपिका और शोएब ने भी अपने तरीके से होली का सेलिब्रेशन किया और सोशल मीडिया पर खूबसूरत सी तस्वीरें पोस्ट की।

गौरलतब है कि, टीवी के फेमस एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के जीवन में ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं, दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस बीच प्रेग्नेंट दीपिका अपने बेबी के साथ पहली होली सेलिब्रेट कर रही हैं।

साझा की हुई सोशल मीडिया वाली तस्वीरों में दीपिका व्हाइट चिकनकारी सूट में बेहद सुंदर लग रही हैं। एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। हाथ में रंग लगाए हुए कपल बेहद प्यारा लग रहा है। इसे शेयर करते हुए दोनों ने कैप्शन में लिखा है, ''हैप्पी होली सभी को।''

इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं, कपल इसमें बहुत ही प्यारे दिख रहे हैं। और दीपिका बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई काफी अच्छी लग रही हैं, इससे पहले भी कई मौकों पर दीपिका ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है और बिंदास अंदाज में ट्रोलर्स को जवाब भी दिया है।

बैसे बता दे कि, दीपिका भले ही टीवी इंडस्टी से दूर हैं, लेकिन वह अक्सर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। जहां लाखों फैंस उन पर अपना प्यार बरसाते हैं, वहीं कभी-कभार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामन करना पड़ता है। परंतु दीपिका सब बहुत ही अच्छे से संभाल लेती है।

दीपिका अपने पति शोएब को बेइंतहा प्यार करती हैं। दीपिका ने अपने व्लॉग में कहा था, ''मेरी लाइफ का गुरूर ही शोएब हैं। मैं तो अपने पति की तारीफ करूंगी। मैं ओबसेस हूं अपने पति के लिए। मेरे शोएब भी मुझसे बहुत प्यार करते हैं।'' खैर दोनों का प्यार तो हमेशा ही देखने को मिल ही जाता है। फिलहाल होली के मौके पर सोशल मीडिया पर सेलेब्स की होली की तस्वीरे खुब धमाल मचा रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X