टीवी की हीटर दीदी का हुआ गज़ब का ट्रांसफॉरमेशन, लेटेस्ट तस्वीरें देख डोल जाएगा मन

ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाला पॉपुलर शो हिटलर दीदी हर किसी के जहन में बसा हुआ है। इस शो में इंदिरा शर्मा नाम की एक लड़की को दर्शाया गया था। शो में वह लड़की काफी स्ट्रीट होने का दिखावा तो करती है लेकिन अंदर से उतना ही उसका दिल बहुत सॉफ्ट है। दरअसल हम बात कर रहे हैं इंदिरा शर्मा का किरदार निभाने वाली रति पांडे की। उन्होंने हिटलर दीदी के साथ-साथ कई सारे और बेहतरीन शोज में भी अहम भूमिका निभाकर हर किसी का दिल जीता है। लेकिन इतने सालों से हिटलर दीदी यानी कि रति पांडे अब कहां है और क्या कर रही है? यही आज हम जानने वाले हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस रति पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो को साझा किया। इस वीडियो में बहन करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' के फेमस गाने 'बरसेगा सावन झूम झूम के' पर रील बनाते हुए दिखाई दी। इस वीडियो में उनका बेहद ही सिंपल अंदाज में नजर आया। जिसमें उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई हुई थी और वह काफी खूबसूरत भी नजर आ रही थी।
हिटलर दीदी का हुआ गजब का ट्रांसफॉरमेशन
रति पांडे को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव देखा जाता है। साथ ही साथ आए दिन वह अपनी लेटेस्ट वीडियो और तस्वीरों को शेयर करती हुई भी नजर आती हैं। उनके सोशल मीडिया पर उनके लेटर की तस्वीरें देखकर पता चल रहा है कि वह इतने सालों में कितना बदल चुकी है। साथ ही साथ उन्होंने गजब का ट्रांसफॉरमेशन भी कर लिया है। एक्ट्रेस का अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि रति पांडे की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है।
रति पांडे का वर्कफ्रंट
अगर हम रति पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2006 में आइडिया जी सिने स्टार्स में एक कंटेस्टेंट के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद मे उन्होंने तेलुगु फिल्म स्टूडेंट्स में भी काम किया। लेकिन आपको बता दें कि टीवी में उन्होंने बतौर एक्ट्रेस साल 2007 में काम करना शुरू किया। उन्हें पहली बार टेलीविजन पर सीरियल 'शादी स्ट्रीट' में देखा गया था। रति पांडे को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी साल 2008 में आने वाले शो 'मिले जब हम तुम' से मिली। जिसके बाद में उन्होंने कई सारे और सीरियल्स में काम किया। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि रति पांडे एक एथलीट भी रह चुकी है और जैवलिन थ्रो भी करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications