..................... हिंदुस्तानी भाऊ ने दी धमकी, उर्फी जावेद ने शेयर किया इंस्टाग्राम पर वीडियो यहां देखिए ।Hindustani Bhau threatening urfi Javed share video on her Instagram watch here - Hindi Filmibeat

Hindustani Bhau का वीडियो देख भड़कीं Urfi Javed- तुम्हें जेल की सलाखों के पीछे डाल सकती हूं

Urfi Javed

बिग बॅास ओटीटी की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद को लेकर बिग बॅास 13 फेम हिंदुस्तानी भाऊ ने चौंकाने वाला बयान दिया है। अपने खिलाफ उठी इस आवाज पर उर्फी जावेद ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया है। इससे सभी वाकिफ हैं कि उर्फी जावेद हमेशा से ही अपने स्टाइल और ग्लैमर को लेकर इंटरनेट पर छाई रहती थीं। इस बार भी उर्फी जावेद ने अपना जलवा बरकरार रखा हुआ है। ऐसे में कई दफा उर्फी को उनकी न्यूड और बिकिनी तस्वीरों के लिए बुरी तरह ट्रोल किया गया। वहीं इस बार उर्फी को कंट्रोवर्शियल सेलिब्रेटी हिंदुस्तानी भाऊ ने सबक सिखाने का बयान दिया है। बिग बॅास फेम हिंदुस्तानी भाऊ ने वीडियो शेयर करके उर्फी जावेद को उनके बोल्ड स्टाइल पर वीडियो जारी कर धमकी दे डाली है। लेकिन उर्फी ने अपने खिलाफ उठे इस मामले को भी अपने अनोखे अंदाज से ताला लगा दिया है। हिंदुस्तानी भाऊ ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि सुधर जाओ बहन उर्फी जावेद। साथ ही उनके कपड़ों को भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं बताया है।

हिंदुस्तान की बहन बेटियों को बहुत ही गलत संदेश

हिंदुस्तान की बहन बेटियों को बहुत ही गलत संदेश

हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा है कि उर्फी जावेद खुद को बड़ा फैशन डिजाइनर समझ रही है। बेटा आज ये जो तू बाहर कपड़े पहनकर घूम रही है।फैशन के नाम पर यह हिंदुस्तान का रिवाज नहीं है। यह हमारी संस्कृति नहीं है। वह आगे वीडियो में कहते हैं कि तेरी वजह से हिंदुस्तान की बहन बेटियों को बहुत ही गलत संदेश जा रहा है।

उर्फी जावेद ने हिंदुस्तानी भाऊ का यह वीडियो किया शेयर

उर्फी जावेद ने हिंदुस्तानी भाऊ का यह वीडियो किया शेयर

वह आगे कहते हैं कि तो तू सुधर जा वरना सुधार दूंगा। इस पूरे मामले को लेकर उर्फी जावेद ने हिंदुस्तानी भाऊ का यह वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।उर्फी ने हिंदुस्तानी भाऊ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह जिस तरह से गाली देते हैं, वह देश का रिवाज है। उनकी गालियों ने कितने लोगों को सुधारा है।

क्या तुम पहले ही लाखों बार नहीं जा चुके हो?- उर्फी जावेद

क्या तुम पहले ही लाखों बार नहीं जा चुके हो?- उर्फी जावेद

उर्फी कहती हैं कि तुम मुझे खुलेआम धमकी दे रहे हो। तुम्हें पता नहीं है कि मैं तुम्हें जेल की सलाखों के पीछे डाल सकती हूं। क्या तुम पहले ही लाखों बार नहीं जा चुके हो? ये तो कितना अच्छा मैसेज है। युवाओं के लिए जेल जाना। अपने से आधी उम्र की लड़कियों को खुलेआम धमकी देना।

बॅाडी को कवर कर बिकिनी पहन फोटोशूट

बॅाडी को कवर कर बिकिनी पहन फोटोशूट

उर्फी ने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले हिंदुस्तानी भाऊ ने पब्लिसिटी के लिए मदद मांगी थी, तब तो यही कपड़े थे। आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने कुछ दिन पहले किसी और के हाथ का सहारा लेते हुए उपने ऊपर की बॅाडी को कवर कर बिकिनी पहन फोटोशूट का वीडियो शेयर किया था। जिसके लिए उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X