सरकार के खिलाफ छात्राओं को भड़काने के आरोप में हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार, गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला !

By Filmibeat Desk

बिग बॅास 13 के कंटेस्टेंट और लोकप्रिय वायरल चेहरा हिंदुस्तानी भाऊ यानी कि विकास फाटक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को धारावी में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में हिंदुस्तानी भाऊ की गिरफ्तारी हुई है। मुंबई के धारावी में सोमवार को महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन किया गया।

मुंबई की धारावी पुलिस ने आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर हिंदुस्तानी भाऊ को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ अन्य लोग की भी गिरफ्तारी की गई है। इस प्रदर्शन में छात्राओं के जरिए मांग की गई कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा ऑनलाइन कराई जाए। हिंदुस्तानी भाऊ पर यह आरोप लगाया गया है कि बड़ी संख्या में छात्राओं को भड़काने का काम किया गया है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार हिंदुस्तानी भाऊ ने एक लाइव वीडियो के जरिए 10वीं और 12वीं के छात्राओं के सामने आ रही परेशानी को लेकर आवाज उठाई थी।

Hindustani bhau

इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही छात्राओं द्वारा सरकार के खिलाफ एक बड़ा प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि हिंदुस्तानी भाऊ के उकसाने के बाद स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के मुंबई स्थित घर के बाहर भी छात्राओं ने प्रदर्शन किया। अपने इंस्टाग्राम पर हिंदुस्तानी भाऊ ने कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के बीच छात्राओं की परीक्षा को लेकर एक वीडियो अपलोड किया।

हिंदुस्तानी भाऊ का वीडियो वायरल

हिंदुस्तानी भाऊ का वीडियो वायरल

इस वायरल वीडियो में हिंदुस्तानी भाऊ कह रहे हैं कि खिलवाड़ हो रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। परीक्षा को रद्द करने का फैसला सरकार द्वारा किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं छात्राओं के साथ वर्षा गायकवाड़ के दरवाजे पर आंदोलन करूंगा। जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता यह आंदोलन जारी रहेगा। मुझे जेल में आपको डालना है तो डाल लीजिए। जिसे जो करना है कर सकता है, मुझे इसकी परवाह नहीं है।

हिंदुस्तानी भाऊ के कहने के बाद सड़क पर प्रदर्शन?

हिंदुस्तानी भाऊ के कहने के बाद सड़क पर प्रदर्शन?

इस पूरे मामले को लेकर मुंबई पुलिस डीसीपी प्रणय अशोक का कहना है कि इस बात की जांच की जाएगी होगी क्या हिंदुस्तानी भाऊ के कहने के बाद सड़क पर प्रदर्शन के लिए भीड़ जमा हुई थी? साथ ही इस पूरे मामले को लेकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने जांच का आदेश दिया है।

हिंदुस्तानी भाऊ के बोलने पर बवाल

हिंदुस्तानी भाऊ के बोलने पर बवाल

बताया जा रहा है कि मुंबई के साथ पुणे, नागपुर, औरंगाबाद में भीछात्राओं ने अपनी मांग को पूरा करने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। इस पूरे मामले पर फिलहाल यह फैसला बरकरार है कि 10वीं की परीक्षा 25 फरवरी से और 12 वीं की परीक्षा 14 फरवरी से शुरू होगी।

कौन हैं हिंदुस्तानी भाऊ, जानिए यहां

कौन हैं हिंदुस्तानी भाऊ, जानिए यहां

बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने वीडियो के कारण काफी सालों से लोकप्रिय है। जहां वह देश, दुनिया और बॅालीवुड के मामले पर वीडियो के जरिए अपने विचार पेश करते रहते हैं। इसी के जरिए बिग बॅास 13 में हिंदुस्तानी भाऊ की एंट्री वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर हुई थी। हालांकि यूट्यूबर बनने से पहले हिंदुस्तानी भाऊ पत्रकार रह चुके हैं। अपने वीडियो में स्टाइल और बोलने के अंदाज को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ पहचाने जाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X